Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IndvsWi : इंडीज ने टॉस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, भारत ने इस अनुभवी खिलाड़ी को दिया आराम

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच आज से हैदराबाद के राजीव गाँधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शुरू होगा। इस मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम पहला टेस्ट मैच जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है। बता दें कि इस मैदान पर भारतीय टीम को पिछले 4 में से 3 में जीत मिली है वहीं एक मैच ड्रा रहा है।

इस मैच के लिए भारतीय टीम ने एक बड़ा बदलाव करते हुए अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को आराम देते हुए उनकी जगह टीम में शार्दुल ठाकुर को शामिल किया है। इस सीरीज के लिए पहली बार टीम में शामिल हुए मयंक अग्रवाल और मोहम्मद शिराज को दूसरे टेस्ट में भी टीम में जगह नहीं मिली। वेस्टइंडीज की टीम में भी दो बड़े बदलाव देखने को मिले।

जहां पहले टेस्ट में बाहर बैठने वाले कप्तान जैसन होल्डर की वापसी हुई है वहीं इस मैच के लिए टीम में जोमेल वररिकन को भी शामिल किया गया है। वेस्टइंडीज की तरफ से पहला टेस्ट खेलने वाले कीमो पॉल और शेर्मन लेविस को बाहर किया गया। वेस्टइंडीज यह टेस्ट जीतकर सीरीज बराबर करना चाहेगी वहीं भारतीय टीम यह मैच जीतकर सीरीज 2-0 से जीतने के इरादे से उतरेगी।

टीम -

वेस्टइंडीज - क्रेग ब्रैथवेट, कैरन पॉवेल, शाई होप, शिमोन हेटमीर, सुनील एम्ब्रिस, रोस्टन चेस, शेन डोवरिच (विकेटकीपर), जेसन होल्डर (कप्तान), देवेंद्र बिशू, जोमेल वार्रिकैन, शैनन गेब्रियल

भारत - पृथ्वी शॉ, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, उमेश यादव, शार्दुल ठाकुर



Herald