Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsWI: रविन्द्र जडेजा के हास्यास्पद रन आउट के अलावा जाने कौन सी हैं वो पांच बाते जो दूसरे दिन बनी चर्चा का विषय

भारत और वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का आज दूसरा दिन का खेल खेला गया.वेस्टइंडीज का स्कोर 94/6 है. वेस्टइंडीज अभी भी भारत से पहली पारी के आधार पर 555 रन पीछे है.

रोस्टन चेज़ 27 और कीमो पॉल 13 रन बनाकर खेल रहे हैं. भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने अभी तक 2 विकेट झटके हैं. कुलदीप, जडेजा और अश्विन ने 1-1 विकेट झटके हैं.

पंत और कोहली की साझेदारी 

दिन की शुरुआत से ही कोहली और पंत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तेज़ी से बल्लेबाज़ी की. इस दौरान पन्त और कोहली ने अर्धशतकीय साझेदारी की. इस दौरान पन्त अपना शतक बनाने से चुक गए. वो 92 रन बना के आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद भारत की रनगति कम पड़ गई.

कोहली का एक और शतक 

विराट कोहली ने आज अपना 24 शतक पूरा किया. इस शतक लगाने के साथ ही उन्होने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए. इसके अलावा उनके शतक की दम पर भारत एक बड़े स्कोर की तरफ बढ़ सका. विराट ने 139 रन की पारी खेली.

जडेजा का शतक 

आलराउंडर रविन्द्र जडेजा ने आखिरकर आज अपना टेस्ट क्रिकेट में शतक पूरा कर लिया. उनके शतक की दम पर ही भारत वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर बना पाया.

शमी के शुरूआती विकेट 

मोहम्मद शमी ने एक बार फिर से स्विंग से सभी को प्रभावित किया. उन्होंने शुरुआत में ही ब्रेथवेट और पावेल को आउट कर के भारत को एक शानदार शुरुआत दिलाई और वेस्टइंडीज के बल्लेबाज़ दबाव में आ गए.

रविन्द्र जडेजा का रन आउट 

श्याद आज के दिन का सबसे अच्छा पल यही था, जब रविन्द्र जडेजा ने हेटमेयर को रन आउट किया. वो लगातार जडेजा को इशारे कर रहे थे और जडेजा ने अपनी तेज़ी इस बार उनका शिकार बना दिया था. जडेजा के रन आउट को देख कर फैन्स भी हैरान रह गए थे.

The post INDvsWI: रविन्द्र जडेजा के हास्यास्पद रन आउट के अलावा जाने कौन सी हैं वो पांच बाते जो दूसरे दिन बनी चर्चा का विषय appeared first on SportzWiki Hindi.