Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsWI : विराट कोहली के शतक के बीच सोशल मीडिया पर छाई ऋषभ पंत की विस्फोटक पारी, सहवाग ने कही ये बात

virat kohli rishabh pant

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच राजकोट में खेला जा रहा है. आज मैच के दूसरे दिन भारत ने लंच तक 5 विकेट खोकर 506 रन बना लिए हैं. कप्तान विराट कोहली 120 रन बनाकर और रविंद्र जडेजा 19 रन बनाकर नाबाद हैं.

विराट कोहली का ये 24वां टेस्ट शतक है. सबसे तेज इस उपलब्धि तक पहुंचने के मामले में वह भारत के पहले और दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बने. कोहली ने 123वीं पारी में ये कारनामा किया. उनसे आगे सिर्फ डॉन ब्रेडमैन हैं, जिन्होंने 66 पारियों में इस उपलब्धि को हासिल किया था.

विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत की विस्फोटक पारी भी आकर्षक का केंद्र रही. पंत ने 84 गेंदों पर 92 रनों की धमाकेदार पारी खेली. हालांकि, वह जिस तेजी के साथ रन बना रहे थे वही उनके लिए घातक साबित हुआ. एक बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में पंत कैच थमा बैठे. मगर उनकी इस विस्फोटक पारी की तारीफ हो रही है. शतक से चूंकने वाले पंत ने अपनी पारी में 8 चौके और 4 छक्के लगाए.

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं 

वीरेंद्र सहवाग ने रिषभ पंत की बल्लेबाजी को लेकर लिखा ‘जा रहा था कहीं फिर सोचा पंत की बल्लेबाजी देख कर चलते है.”

The post INDvsWI : विराट कोहली के शतक के बीच सोशल मीडिया पर छाई ऋषभ पंत की विस्फोटक पारी, सहवाग ने कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.