भारत और वेस्टइंडीज के बीच राजकोट में खेला गया पहला टेस्ट सिर्फ 3 दिन में खत्म हो गया। टीम इंडिया ने इस मैच को पारी और 272 रनों से अपने नाम किया। भारतीय टीम ने पहली पारी में 649/7 का स्कोर बनाया।
भारत के लिए विराट कोहली, पृथ्वी शॉ और रविन्द्र जडेजा ने शतकीय पारी खेली। वेस्ट इंडीज की टीम पहली पारी में 181 रनों पर पवेलियन लौट गई थी। दूसरी पारी में भी उनकी पारी पूरी पारी 196 रनों पर सिमट गई।
भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन
इस मैच में भारतीय गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। इस मैच में रविचंद्रन अश्विन और कुलदीप यादव ने 6-6 विकेट चटकाए। जडेजा को 4, मोहम्मद शमी को 2 उमेश यादव को 1 विकेट मिला।
भारत के इस जीत और वेस्टइंडीज के खराब प्रदर्शन पर लोगों ने ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया दी:
The post INDvsWI: राजकोट टेस्ट में भारत की आसान जीत के बाद भी सोशल मीडिया पर बना भारतीय टीम का मजाक appeared first on SportzWiki Hindi.