भारतीय टीम ने गुवाहाटी में हुए पहले वनडे मैच को रोहित शर्मा और विराट कोहली के शानदार शतकों की बदौलत 8 विकेट के अंतर से जीत लिया हैं.
भारत के स्टार ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा और भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के शतकों सहित पांच बातें काफी चर्चा में रही और उन पांच बातों को ही हम आपकों अपने इस खास लेख में बताएंगे.
कुलदीप को प्लेइंग इलेवन से बाहर करना

जैसे ही भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन का ऐलान हुआ, वैसे ही सभी क्रिकेट प्रेमियों को बहुत हैरानी हुई. दरअसल, भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में कुलदीप यादव का नाम नहीं था.
कुलदीप यादव का प्लेइंग इलेवन में ना होना सभी क्रिकेट प्रेमियों के लिए काफी हैरान करने वाला फैसला था. मैच शुरू होने के साथ ही कुलदीप यादव को टीम से बाहर करने पर जमकर चर्चा हुई हैं.
शिमोन हेटमेयर का तूफानी शतक

वेस्टइंडीज के युवा बल्लेबाज शिमोन हेटमेयर ने आज मात्र 78 गेंदों पर 106 रन की शानदार शतकीय पारी खली. उन्होंने अपनी इस तूफानी पारी के दौरान 6 शानदार चौके व 6 गगनचुम्बी छक्के लगाये. उनका यह तूफानी शतक भी आज काफी सुर्ख़ियों में रहा हैं.
भारतीय गेंदबाजो की धुनाई

भारतीय गेंदबाजो की धुनाई के बारे में भी आज जमकर बातें हो रही हैं. पहले वनडे मैच में भारतीय टीम के तेज गेंदबाजो की जमकर धुनाई हुई हैं. भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने जहां अपने 10 ओवर में 81 रन खर्च किये.
वहीं उमेश यादव ने भी अपने 10 ओवर में 64 रन खर्च किये हैं. खलील अहमद भी काफी महंगे साबित हुए है उन्होंने अपने 10 ओवर में कुल 64 रन खर्च किये हैं. रविन्द्र जडेजा ने भी अपने 10 ओवर में 66 रन दे डाले.
भारतीय टीम की खराब तेज गेंदबाजी के कारण ही वेस्टइंडीज की टीम निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 322 रन बनाने में कामयाब रही हैं
कोहली-रोहित के शानदार शतक

भारत के लिए इस मैच में कप्तान विराट कोहली ने 107 गेंदों पर 140 रन की पारी खेली. उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 21 चौके व 2 छक्के लगाये.
वहीं ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने टीम के लिए 117 गेंदों पर 152 रन की नाबाद पारी खेली. रोहित शर्मा ने अपनी पारी के दौरान 15 चौके व 8 छक्के लगाये. इन दोनों की शतकीय पारी के बदौलत भारतीय टीम ने 323 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा कर लिया.
डेब्यू कर रहे ओशान थॉमस की रफ़्तार

तेज गेंदबाज ओशान थॉमस ने आज अपना डेब्यू किया. उन्होंने अपने डेब्यू मैच में काफी तेज रफ़्तार से गेंदबाजी की, वह करीब 145 किमी प्रति घंटे की औसत स्पीड के साथ गेंदबाजी कर रहे थे.
उन्होंने अपने पहले ओवर में ही शिखर धवन का विकेट बोल्ड करके हासिल किया. अपने पहले ओवर में ही उन्होंने शिखर धवन को करीब 147 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से गेंदबाजी की, वह अपनी तेज गेंदबाजी से पुराने वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजो की यद् दिला रहे थे.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post INDvsWI : विराट कोहली और रोहित शर्मा के शतकों सहित चर्चा में रही ये पांच बातें appeared first on SportzWiki Hindi.