Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsWI: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए बदलेगा भारतीय टीम का कप्तान, देखें सम्भावित टीम

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज 21 अक्टूबर से खेली जाएगी. जिसके लिए वेस्टइंडीज टीम का एलान हो चुका है. जबकि भारतीय टीम की घोषणा होना अभी बाकी है. ऐसे में अगर संभावित भारतीय टीम की ओर देखें तो वह एशिया कप में खेलने वाली टीम ही हो सकती है.

विराट कोहली को दिया जा सकता हैं आराम 

वेस्टइंडीज टीम वर्तमान समय में जिस तरह से खेल रही है उसे हराना भारत के लिए कोई चुनौती नहीं होनो चाहिए. एशिया कप की तरह कप्तान विराट कोहली को इस सीरीज के दौरान भी आराम दिया जा सकता है और एक बार फिर रोहित शर्मा को कप्तानी की जिम्मेदारी दी जा सकती है.

रोहित ने साबित किया नेतृत्व कौशल 

इसी वर्ष के शुरुआत में भारत ने रोहित शर्मा के नेतृत्व में निदहास ट्रॉफी अपने नाम की थी. जबकि यूएई में खेले गए एशिया कप में रोहित की कप्तानी में ही भारतीय टीम चैंपियन बनी.

विराट कोहली की गैरमौजूदगी में दूसरे खिलाड़ियों को मौका मिलेगा, जोकि ऑस्ट्रेलिया दौरे और अगले वर्ष विश्वकप के लिए लाभकारी साबित होगा. इससे विराट कोहली का एक विकल्प भी तैयार किया जा सकता. अगर वह विश्वकप जैसे बड़े टूर्नामेंट के किसी मैच में नहीं खेल पाते हैं तो उनकी उस कमी को कोई दूसरा बल्लेबाज पूरा का सके.

एशिया कप के दौरान अम्बाती रायडू और केदार जाधव जैसे खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन दिखाया. अम्बाती रायडू नंबर 2 पर बल्लेबाजी करते हुए शानदार नज़र आए थे. तेज गेंदबाजी के लिए युवा तेज गेंदबाज खलील अहमद को मौका दिया जा सकता है. साथ ही दीपक चाहर के भी टीम में जगह बनाने की उम्मीद है.

संभावित एकदिवसीय भारतीय टीम – रोहित शर्मा(कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, मनीष पांडे, अम्बाती रायडू, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी(विकेटकीपर), भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, रविंद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, खलील अहमद, दीपक चाहर.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post INDvsWI: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए बदलेगा भारतीय टीम का कप्तान, देखें सम्भावित टीम appeared first on SportzWiki Hindi.