भारत और वेस्टइंडीज के बीच रविवार से वन डे सीरीज की शुरुआत हो रही है. इस सीरीज में जहां विंडीज की टीम वापसी करना चाहेगी. वही टीम इंडिया वर्ल्ड कप से पहले अपनी टीम को और मजबूती से अजमाना चाहेगी. ऐसे में मैच से पहले जेसन होल्डर ने मीडिया से बात की और उन्होंने साफ़ किया कि वो हर मैच में बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे.
भारत दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम

मैच से पहले बात करते हुए उन्होंने कहा कि
“यह इतनी आसान नहीं होगी, क्योंकि भारत इस समय कुछ अच्छा क्रिकेट खेल रहा है. वह दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक है. हमें उनसे कड़ी चुनौती की उम्मीद है.हमारी यह युवा टीम है, इसमें काफी नए चेहरे शामिल हैं. लेकिन यह उनके लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका है.”
हमे लगातार 300 से ज्यादा रन बनाने होंगे

आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि
“हम लगातार 300 से ज्यादा रन का स्कोर नहीं बना सके हैं, जो पिछले कुछ समय से वनडे क्रिकेट में अच्छा स्कोर और बेंचमार्क रहा है. हमने अपने ड्रेसिंग रूम में इसके बारे में बात की थी. हमें 300 रन से ज्यादा रन बनाते रहना चाहिए और लगातार ऐसे करते रहना चाहिए.भारत में परिस्थितियां तेजी से रन जुटाने की होती हैं और उनकी टीम को 300 से ज्यादा रन का लक्ष्य देना होगा.”
सैमुअल्स की तारीफों के बांधे पूल

जेसन होल्डर ने टीम के सीनियर सदस्य मार्लोन सैमुअल्स की प्रशंसा की जो रविवार को अपने 200वें वनडे में भाग लेंगे.उन्होंने कहा कि वो हमारे प्रमुख खिलाड़ियों में से एक एक हैं.
होल्डर ने कहा कि
“सैमुअल्स हमारे बेहतरीन वनडे बल्लेबाजों में से एक हैं, उन्होंने हाल में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है, मैंने जितने खिलाड़ी देखे हैं, उसमें वह सबसे प्रतिस्पर्धी खिलाड़ियों में से एक हैं. इसलिए वह कल 200वां वनडे खेलने जा रहे हैं.”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post INDvsWI: मैच से पहले ही जेसन होल्डर ने कहा कुछ ऐसा जीता करोड़ो भारतीयों का दिल appeared first on SportzWiki Hindi.