Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsWI: दूसरे वनडे मैच में इस खिलाड़ी की जगह हो सकती है कुलदीप यादव की वापसी

भारतीय टीम और वेस्टइंडीज के बीच खेले गये पहले वनडे मैच में उस समय क्रिकेट प्रशंसकों को काफी हैरानी हुई थी. जब कप्तान विराट कोहली ने टीम की प्लेइंग इलेवन में अपने युवा चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव को टीम में जगह नहीं दी थी.

बता दें, कि एशिया कप में कुलदीप यादव ने भारतीय टीम के लिए शानदार गेंदबाजी की थी और सबसे ज्यादा 10 विकेट हासिल किये थे, लेकिन इस बावजूद कप्तान कोहली ने उन्हें टीम की प्लेइंग इलेवन से ड्राप कर दिया.

भारत को खली कुलदीप की कमी 

बता दें, कि पहले वनडे मैच में भारतीय टीम को कुलदीप यादव की काफी कमी खली थी. भारतीय टीम के गेंदबाज पहले वनडे मैच में गेंद के साथ संघर्ष करते हुए नजर आ रहे थे.

भारतीय गेंदबाजो की खराब गेंदबाजी के कारण ही वेस्टइंडीज की टीम पहले वनडे मैच में 50 ओवर में 322 रन का विशाल स्कोर खड़ा करने में कामयाब रह पाई थी.

दूसरे वनडे में हो सकती है कुलदीप यादव की वापसी 

भारतीय टीम और वेस्टइंडीज की टीम के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा वनडे मैच 24 अक्टूबर को विशाखापट्टनम में खेला जाना हैं. भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले इस दूसरे वनडे मैच में कुलदीप यादव की वापसी हो सकती हैं.

जिस तरह से पहले वनडे मैच में अन्य तेज गेंदबाजो की धुनाई हुई थी. उसे देखते हुए दूसरे वनडे मैच में कुलदीप यादव की वापसी होना लगभग पक्का लग रहा हैं.

खलील अहमद की जगह हो सकती हैं टीम में वापसी 

बता दें, कि खलील अहमद पहले वनडे मैच में काफी महंगे साबित हुए थे. उन्होंने अपने 10 ओवर में कुल 64 रन खर्च कर दिए थे. वहीं इस दौरान उन्हें मात्र 1 विकेट ही हासिल हो पाया था.

खलील अहमद अपनी इस खराब गेंदबाजी के कारण दूसरे वनडे मैच से ड्राप हो सकते हैं और उनकी जगह टीम में कुलदीप यादव को शामिल किया जा सकता हैं.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post INDvsWI: दूसरे वनडे मैच में इस खिलाड़ी की जगह हो सकती है कुलदीप यादव की वापसी appeared first on SportzWiki Hindi.