Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsWI: दूसरे टेस्ट के लिए भारतीय टीम ने बनाई ये रणनीति, जीतना तय

भारत बनाम वेस्‍टइंडीज का दूसरा टेस्ट मैच हैदराबाद में शुरू होने वाला हैं. बता दे प्रतियोगी टीम के खिलाफ भारत को पहले टेस्ट मैच में 272 रनों के साथ जीत मिली थी. जहां इंडिया की तरफ से डेब्यू करने वाले पृथ्वी शॉ के साथ-साथ भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और रविंद्र जडेजा ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए टेस्ट मैच के दौरान शतक लगाया था.

बीसीसीआई ने अपने ट्विटर से एक फोटो पोस्ट की हैं. जिसमें डेब्यू मैच से अपने करियर की शुरुआत करने वाले पृथ्वी शॉ के साथ -साथ अन्य खिलाड़ी भी अभ्यास करते हुए नज़र आ रहे हैं.

12 अक्‍टूबर को होगा दूसरा टेस्ट मैच

बता दे भारत और वेस्‍टइंडीज का दूसरा मैच 12 अक्टूबर से शुरू होने वाला हैं. जिसके लिए टीम इंडिया को प्रतियोगी टीम के खिलाफ आखिरी बार हैदराबाद के मैदान में उतरना हैं. जिसके लिए मैच के दो दिन पहले से ही इंडिया टीम के सभी खिलाडियों ने नेट्स में खूब पसीना बहाया हैं. क्योकि उन्हें किसी भी कीमत पर अपनी प्रतियोगी टीम से ये मैच जीतना हैं.

बीसीसीआई ने ट्वीट की एक फोटो

बीसीसीआई ने अपने ट्विटर अकाउंट से बुधवार को एक फोटो शेयर की हैं. जिसमें पृथ्वी शॉ सहित सभी खिलाड़ी अपनी प्रतियोगी टीम के खिलाफ अभ्यास करते हुए नज़र आ रहे हैं. इतना ही नहीं उस फोटो में भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री सहित उमेश यादव भी इस प्रैक्टिस मैच के दौरान मौजूद हैं. इस फोटो में रविंद्र जडेजा भी अपनी बॉलिंग की प्रैक्टिस करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

टीम के कप्तान कोहली करेंगे कोशिश
भारतीय टीम के कप्तान पूरी कोशिस करेंगे कि, वो दूसरे टेस्ट मैच में अपनी टीम के साथ 2-0 से जीतकर इस सीरीज पर कब्ज़ा करे. बता दे वेस्‍टइंडीज की टीम को अभी इंडिया टीम के साथ तीन टी-20 और पांच वनडे मैचों की लंबी सीरीज भी खेलनी हैं.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post INDvsWI: दूसरे टेस्ट के लिए भारतीय टीम ने बनाई ये रणनीति, जीतना तय appeared first on SportzWiki Hindi.