Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsWI: कप्तान विराट कोहली के इशारे पर तालियों से गूंज उठा हैदराबाद स्टेडियम, देखें वीडियो

हैदराबाद में खेले जा रहे टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत ने मैच में अपनी पकड़ बना ली है. कप्तान विराट कोहली के खाते में एक और जीत जुड़ने वाली है. इससे पहले राजकोट टेस्ट में भारत ने एक पारी और 272 रनों से जीत दर्ज की थी. वहीं हैदराबाद में खेले जा रहे टेस्ट मैच में टीम के प्रदर्शन से खुश विराट कोहली मैच का आनंद उठा रहे हैं.

हैदराबाद में टीम इंडिया का शोर 

वेस्टइंडीज टीम का जब दूसरी पारी में स्कोर 105 रन पर 6 विकेट था तभी स्टेडियम में शोर होने लगा. इस दौरान कप्तान विराट कोहली ने भी आनंद उठाते हुए लोगों से और अधिक शोर करने का इशारा किया.

भारत को जीत के लिए चाहिए 72 रन 

वेस्टइंडीज टीम अपनी दूसरी पारी में 127 रनों पर ऑल आउट होकर 71 रनों की बढ़त ही ले पायी. अब भारत को जीत के लिए सिर्फ 72 रन बनाने की जरूरत है. इससे पहले वेस्टइंडीज टीम ने पहली पारी में 311 रन बनाए थे. इस पारी में रोस्टन चेस के बल्ले से 106 रनों की पारी निकली थी.

भारत ने वेस्टइंडीज के इस लक्ष्य का पीछा करते हुए 367 रन बनाकर 56 रनों की लीड ली थी. 92 रनों की सबसे बड़ी पारी ऋषभ पंत के बल्ले से निकली. दूसरे और तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे(80) और पृथ्वी शॉ(70) रहे.

उमेश यादव ने लिए 10 विकेट 

उमेश यादव ने इस मैच में 10 चटकाए हैं. यह पहला मौका है जब उमेश यादव को एक टेस्ट मैच में 10 विकेट मिले. इन 10 विकेटों में उमेश ने 6 बोल्ड किये.

वेस्टइंडीज की पहली पारी में उमेश ने 6 विकेट लिए थे. जबकि तीसरी पारी में 4 विकेट लेने में कामयाब रहे. वहीं एक मैच में 10 विकेट लेने वाले उमेश 8वें भारतीय तेज गेंदबाज बने हैं. वहीं पिछले 30 सालों में यह छठा मौका है जब किसी भारतीय तेज गेंदबाज ने एक पारी में 6 विकेट लिए हों.

 

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post INDvsWI: कप्तान विराट कोहली के इशारे पर तालियों से गूंज उठा हैदराबाद स्टेडियम, देखें वीडियो appeared first on SportzWiki Hindi.