Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsWI : टॉस रिपोर्ट : भारत ने टॉस जीत चुनी बल्लेबाजी, इस खिलाड़ी की जगह कुलदीप यादव की हुई टीम में वापसी

भारतीय टीम और वेस्टइंडीज की टीम के बीच गुहावटी में खेला गया पहले वनडे मैच भारतीय टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 8 विकेट से जीत लिया था.

अब दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की इस वनडे सीरीज का दूसरा मैच आज बुधवार को विशाखापट्टनम के मैदान पर खेला जाना हैं. इस मैच को जीत जहां भारतीय टीम सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाना चाहेगी. वहीं वेस्टइंडीज की टीम सीरीज को 1-1 से बराबर करना चाहेगी.

इस प्रकार हैं दोनों टीमों के बीच आँकड़े 

बता दें, कि भारत और वेस्टइंडीज की टीम के बीच वनडे क्रिकेट इतिहास में अबतक 122 वनडे मैच खेले गये हैं. जिसमे भारत की टीम ने 57 मैच जीते हैं और वेस्टइंडीज की टीम ने 61 मैच जीते हैं. दोनों टीमों के बीच एक मैच टाई रहा हैं. वहीं 3 मैच बेनतीजा रहे हैं. वहीं भारत और वेस्टइंडीज के बीच विशाखापट्टनम के मैदान पर दो मैच खेले गये हैं. जिसमें दोनों ही टीमों ने 1-1 मैच जीता हुआ हैं.

पिच रिपोर्ट 

विशाखापट्टनम क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार होती हैं. यह पिच भी एक फ्लैट विकेट दिख रही हैं, इसलिए यह मुकबला पहले वनडे मैच की तरह एक हाई स्कोरिंग मुकाबला हो सकता हैं.

हालाँकि, जैसे-जैसे मैच चलता जायेगा. वैसे-वैसे यह पिच स्पिन गेंदबाजो को भी मदद करने लगेगा. बॉल पुरानी होने के बाद स्पिन गेंदबाजो को भी इस पिच से मदद मिलने के आसार हैं.

भारत ने जीता टॉस 

भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले इस दूसरे वनडे मैच का टॉस हो गया हैं. इस मैच का टॉस भारत की टीम ने जीता हैं और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं.

इस प्रकार हैं दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन 

INDIA : Rohit Sharma, Shikhar Dhawan, Virat Kohli (c), Ambati Rayudu, Rishabh Pant, MS Dhoni (wk), Ravindra Jadeja, Kuldeep Yadav, Mohammad Shami, Yuzvendra Chahal, Umesh Yadav

WEST INDIES : Chanderpaul Hemraj, Kieran Powell, Shai Hope (wk), Shimron Hetmyer, Marlon Samuels, Rovman Powell, Jason Holder (c), Ashley Nurse, Devendra Bishoo, Kemar Roach, Obed McCoy,

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें

The post INDvsWI : टॉस रिपोर्ट : भारत ने टॉस जीत चुनी बल्लेबाजी, इस खिलाड़ी की जगह कुलदीप यादव की हुई टीम में वापसी appeared first on SportzWiki Hindi.