Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsWI: इस मामले में चेतेश्वर पुजारा की बराबरी करने में सफल रहे विराट लेकिन स्टीव स्मिथ से रह गये पीछे

भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच जारी दो टेस्ट मैचों को सीरीज के पहले ही टेस्ट मैच में भारतीय टीम के बल्लेबाजों का बेहतरीन प्रदर्शन जारी हैं. जहाँ पहले दिन टेस्ट मैच के साथ अपने करियर का डेब्यू करने वाले पृथ्वी शॉ ने अपने बल्ले से शतक के साथ-साथ रिकार्ड्स की बरसात कर दी, तो वही अब दूसरे दिन की शुरुआत भारतीय टीम के कप्तान कोहली ने एक खास रिकॉर्ड के साथ कर दी हैं.

इस खास रिकॉर्ड के मामले में उन्होंने चेतेश्वर पुजारा की बराबरी की हैं, लेकिन विराट अभी ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ से पीछे रह गए हैं.

भारतीय कप्तान ने की चेतेश्वर पुजारा की बराबरी

पहले दिन मैच में 72 रनों के साथ नॉटआउट रहे कप्तान ने टेस्ट मैच के दूसरे दिन के पहले सेशन में घरेलू मैदान पर 3000 रनों का आंकड़ा टच कर लिया.

उन्होंने घरेलू मैदान में सबसे तेज 3000 रन को पूरा करने के मामले में चेतेश्वर पुजारा की बराबरी कर ली हैं. चेतेश्वर और विराट ने सिर्फ 53 पारियों में इस आंकड़े को छुआ हैं.

आज भी टॉप पर हैं सर डॉन ब्रैडमैन

वैसे तो ऑस्ट्रेलिया में कई सारे ऐसे बेहतरीन खिलाड़ी मौजूद हैं. जो आए दिन कोई न कोई नया कारनामा करके दिखाते रहते हैं, लेकिन अभी तक सर डॉन ब्रैडमैन ने जो किया हैं. वो दुनिया का कोई भी खिलाड़ी नहीं कर पाया हैं. सर ब्रेडमैन ने मात्र  37 पारियों के साथ इस आंकड़े को पूरा कर नंबर वन पर अब तक अपना स्थान सुरक्षित रखा हैं.

मियाँदाद और स्मिथ ने 49 पारियों में किया ये कारनामा

ऑस्ट्रेलिया के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक स्टीव स्मिथ ने वही कारनामा मात्र 49 पारियों में किया हैं. उसी आंकड़े को पाकिस्तानी खिलाड़ी जावेद मियांदाद ने भी 49 पारियों में छुआ हैं.

इसी कड़ी में तीसरे नंबर के वेस्टइंडीज के हैरी सोबर्स और पाकिस्तान के मोहम्मद यूसुफ और ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी मैथ्यू हेडन भी मौजूद हैं, जिन्होंने अपने घरेलूं मैदान में 51 पारियों के साथ इस कारनामे को अंजाम दिया हैं.

The post INDvsWI: इस मामले में चेतेश्वर पुजारा की बराबरी करने में सफल रहे विराट लेकिन स्टीव स्मिथ से रह गये पीछे appeared first on SportzWiki Hindi.