Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsWI: उमेश यादव को बधाई देकर ट्विटर पर ट्रोल हुए जसप्रीत बुमराह

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज उमेश यादव ने हैदराबाद टेस्ट की पहली पारी में 6 विकेट चटकाए। शार्दुल ठाकुर के चोटिल होने के बाद उमेश टीम में एकलौते तेज गेंदबाज बचे थे। उन्होंने पारी में 26.4 ओवर की गेंदबाजी की और 88 रन देकर 6 बल्लेबाजों को आउट किया। यह उनके करियर का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन भी है। उमेश यादव को पूरे इंग्लैंड दौरे पर सिर्फ पहला टेस्ट ही खेलने का मौका मिला था।

जसप्रीत बुमराह ने दी बधाई

उमेश यादव के शानदार गेंदबाजी पर टेस्ट सीरीज में आराम कर रहे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने ट्वीट कर बधाई दी। इंग्लैंड दौरे पर भी दोनों गेंदबाज टीम के साथ थे और बुमराह की वापसी के बाद यादव को बेंच पर बैठना पड़ा था। वेस्टइंडीज सीरीज में बुमराह और इशांत शर्मा जैसे गेंदबाजों को आराम देकर उमेश यादव को मौका दिया गया। बुमराह ने अपने ट्वीट में लिखा

“उमेश यादव ने 6/88 का क्या जबरदस्त स्पेल फेंका है। कड़ी मेहनत का हमेशा फल मिलता है, बधाई!”

लोगों ने किया ट्रोल

जसप्रीत बुमराह के इस ट्वीट के बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। बुमराह अपनी गेंदबाजी में काफी नो बॉल फेंकते हैं। इसी वजह से भारतीय टीम को चैंपियंस ट्रॉफी भी गंवानी पड़ी थी। बुमराह ने उसके बाद कई शानदार स्पेल डाले हैं लेकिन उनका वह नो बॉल लोगों के दिमाग से नहीं निकल रहा।

उसी नो बॉल को मुद्दा बनाकर लोगों ने बुमराह को जमकर ट्रोल किया। आईये देखते हैं लोगों ने क्या कहा

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post INDvsWI: उमेश यादव को बधाई देकर ट्विटर पर ट्रोल हुए जसप्रीत बुमराह appeared first on SportzWiki Hindi.