Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsWI, पहला वनडे: कुलदीप यादव को ड्रॉप करने पर विराट कोहली पर फूटा लोगों का गुस्सा, कही ये बात

भारत और वेस्टइंडीज के बीच गुवाहाटी में खेले जा रहे पहले वनडे में वेस्टइंडीज की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इस मैच में भारतीय टीम में युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को डेब्यू करने का मौका मिला। वहीं लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे चाईनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को टीम से ड्रॉप कर दिया गया।

तेज गेंदबाजों की वजह से हुए ड्रॉप

भारतीय टीम ने इस मैच में 3 तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, उमेश यादव और खलील अहमद को मौका दिया। इसके अलावा ऑलराउंडर की जगह रविन्द्र जडेजा को मिल गई। टीम में स्पिन गेंदबाज के लिए सिर्फ एक जगह बची थी और कुलदीप यादव को ड्रॉप कर युजवेंद्र चहल को वहां मौका मिला गया।

कुलदीप इस साल शानदार फॉर्म में रहे हैं और 15 मैचों में ही उनके नाम 36 विकेट दर्ज हैं। वहीं चहल को इस मैच से पहले 15 मैच में सिर्फ 25 विकेट मिला था। कुलदीप यादव ने एशिया कप में भी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे।

किसी को समझ नहीं आया कोहली का फैसला

विराट कोहली का यह फैसला किसी को समझ नहीं आया। वनडे रैंकिंग में दुनिया के नंबर 3 गेंदबाज कुलदीप यादव को ड्रॉप करने पर ट्विटर पर लोगों का गुस्सा फुट पड़ा। लोगों ने इसके लिए कप्तान विराट कोहली को काफी ट्रोल किया।

आईये देखते हैं लोगों ने कैसी प्रतिक्रिया दी।

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post INDvsWI, पहला वनडे: कुलदीप यादव को ड्रॉप करने पर विराट कोहली पर फूटा लोगों का गुस्सा, कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.