टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला गुवाहाटी में खेला जा रहा है. टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट गंवा कर 322 रन बनाए और भारत के सामने 323 रनों का टारगेट रखा.
शिमरोन हेटमेयर ने सबसे ज्यादा 106 रन बनाए
वेस्टइंडीज के तरफ से शिमरोन हेटमेयर ने सबसे ज्यादा 106 रन बनाए. अपनी पारी में हेटमेयर ने 78 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौके और इतने ही छक्के लगाए. उनके अलावा कीरोन पॉवेल ने 39 गेंदों में 51 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. कप्तान होल्डर ने भी 38 रनों का योगदान दिया.
महेंद्र सिंह धोनी ने विकेट के पीछे किया बेहतरीन प्रदर्शन किया
भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने विकेट के पीछे बेहतरीन प्रदर्शन किया. उन्होंने एक शानदार कैच लपका. पहले वो विडियो आप देख लें.
— adarsh kumar (@adarshk06684881) October 21, 2018
शाई होप (32) शमी की गेंद पर धोनी को कैच थमा बैठे, होप ने 51 गेंदों की अपनी पारी में 2 चौके लगाए. रोवमैन पॉवेल के रूप में वेस्टइंडीज को पांचवां झटका लगा जब उन्हें रवींद्र जडेजा ने बोल्ड कर दिया. शतक जड़ने के बाद शिमरोन हेटमेयर रवींद्र जडेजा का शिकार बने और ऋषभ पंत को कैच देकर पवेलियन लौट गए.
ऋषभ पंत खेल रहे हैं अपना पहला मैच
वेस्टइंडीडज की ओर से इस मैच में ओशाने थॉमस और चंद्रपाल हेमराज वनडे प्रारूप में पदार्पण कर रहे हैं. वहीँ भारत की तरफ से रिषभ पंत अपना पहला मैच खेल रहे हैं. वेस्टइंडीज की टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए भारतीय गेंदबाजो की जमकर धुनाई की. अब ये देखना होगा भारत कैसे लक्ष्य को प्राप्त करता हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post INDvsWI: महेंद्र सिंह धोनी ने फिर दिखाया क्यों हैं दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर, देखें वीडियो appeared first on SportzWiki Hindi.