Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsWI: विराट कोहली ने बताया क्यों पृथ्वी शॉ को दिया पहले टेस्ट में डेब्यू का मौका

Kerala wins dedicated victory to victims: Kohli

हम इस सीरीज में अपना बेंचमार्क सेट करना चाहते हैं : विराट कोहली –

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज गुरूवार से हो जायेगा. इस सीरीज का पहला मैच राजकोट के मैदान पर खेला जायेगा. इस मैच के लिए दोनों ही टीमें पूरी तरह से तैयार हैं.

बता दें, कि भारतीय टीम को इंग्लैंड में 4-1 की एक शर्मनाक हार झेलनी पड़ी थी. भारत को इस सीरीज को जीत इंग्लैंड में मिले जख्मों पर मरहम लगाना चाहेगा.

अपने बेंचमार्क को सेट करना चाहेंगे सीरीज में 

This series is a good opportunity for youngsters: Kohli

इस मैच से पहले भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपनी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ़ कर दिया हैं, कि वह इस सीरीज में अपनी बेंचमार्क को टेस्ट करेंगे.

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपने बयान में कहा, “निश्चित रूप से, हम इस सीरीज में अपना बेंचमार्क सेट करना चाहते हैं. युवा खिलाड़ियों के यह अपनी प्रतिभा दिखाने का एक सही अवसर होगा.” 

इंग्लैंड दौरे पर भी की बात 

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड दौरे पर मिली हार में भी बात की और उन्होंने इंग्लैंड दौरे पर बात करते हुए कहा, “टॉप आर्डर और लोअर आर्डर के मुकाबले मध्यक्रम की बल्लेबाजी अधिक महत्वपूर्ण होती हैं.”

virat kohli

“हमारे मध्यक्रम को इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने की जरुरत होगी. जिसे वह हमारे लोअर ऑर्डर और मिडिल ऑर्डर को मजबूती प्रदान कर सके. 

इंग्लैंड में जब हम सीरीज हारे, तो उसमे एक बड़ा अंतर लोअर आर्डर में बल्लेबाजी कर रहे सैम कुरेन ने पैदा किया था. जिन्होंने लोअर आर्डर में बल्लेबाजी करते हुए सीरीज में कई अच्छी पारियां खेली थी.

सच कहू, तो शीर्ष क्रम में हमारे खिलाड़ियों ने इंग्लैंड से बेहतर प्रदर्शन किया था. वैसे देखा जाये, तो सभी बल्लेबाजों ने वहां संघर्ष किया था.

हम अब अपने घर की परिस्थितियों में खेलेंगे और अब हम शायद अपनी बल्लेबाजी में इतना ज्यादा परेशान नहीं होंगे, इसलिए हमारे पास युवा खिलाड़ियों को टॉप ऑर्डर में अजमाने का एक अच्छा मौका हैं.”

The post INDvsWI: विराट कोहली ने बताया क्यों पृथ्वी शॉ को दिया पहले टेस्ट में डेब्यू का मौका appeared first on SportzWiki Hindi.