Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsWI: बीसीसीआई से विवाद के बाद सीओए राहुल जोहरी से मिले मुंबई क्रिकेट संघ के अधिकारी

भारतीय टीम इन दिनों अपने देश में आयी कैरेबियाई टीम की मेजबानी कर रहा है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच अभी तो दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है जिसके बाद दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। मुंबई में होने वाले वनडे में पास को लेकर बीसीसीआई और एमसीए में विवाद हुआ है।

पास को लेकर एमसीए और बीसीसीआई के बीच विवाद

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज के मैचों की मेजबानी के लिए बीसीसीआई और राज्य क्रिकेट संग के बीच विवाद देखने को मिल रहा है। इंदौर के बाद अब मुंबई क्रिकेट बोर्ड ने भी चौथा वनडे मैच आयोजित कराने को लेकर आनाकानी शुरू कर दी है।

29 अक्टूबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले 5 मैचों की वनडे सीरीज के चौथे वनडे मैच को लेकर एमसीए और बीसीसीआई के बीच पास को लेकर विवाद देखने को मिल रहा है।

29 अक्टूबर के वनडे मैच को लेकर एसीए ने की राहुल जोहरी से मुलाकात

मुंबई क्रिकेट संघ किसी तरह से इस मामले को खत्म करना चाहती है इसी कारण से मंगलवार को मुंबई क्रिकेट संघ के कुछ अधिकारियों ने बोर्ड के मुख्यालय जाकर बीसीसीआई के सीईओ राहुल जोहरी के साथ मुलाकात की।

मुंबई क्रिकेट संघ के सोर्स की माने जो टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा कि “हमने जोहरी को समझाया है कि हमारी स्थिति कितनी मुश्किल है। क्योंकि हम मैच के लिए किसी भी विक्रेता का भुगतान नहीं कर सकते हैं। “

हमने अपनी सभी समस्याएं राहुल जोहरी के सामने रखी- एमसीए

“हमने बीसीसीआई से हमारे लिए मैच व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने का अनुरोध किया, लेकिन उन्होंने इसे अस्वीकार कर दिया। जोहरी ने हमें कहा कि गुरूवार को एक बैठक में वापस आएं।”

अपने संघ के अधिकारियों और कर्मचारियों के पास को लेकर कहा गया कि हमने सीओए जोहरी को पास पॉलिसी के साथ इस समस्या को समझाया। हमें अपने 330 क्लब कर्मचारियों को 4 पास देने की जरूरत है। अलग-अलग एजेंसियों के लिए कुछ रिजर्वेशन पास चाहिए जो हमें मैच आयोजित करने में मदद करते हैं।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post INDvsWI: बीसीसीआई से विवाद के बाद सीओए राहुल जोहरी से मिले मुंबई क्रिकेट संघ के अधिकारी appeared first on SportzWiki Hindi.