इंटरनेट डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच इस समय पांच वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज में अभी तक भारतीय टीम 2—1 से आगे चल रही है। विराट बिग्रेड ने इस वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है। आपको बता देें कि इस सीरीज में अब खेले गए चार वनडे मैचों में भारत ने दो मैच वेस्टइंडीज ने एक मैच और दोनों टीमों के बीच एक मैच टाई हुआ है।
इस वनडे सीरीज में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन किया। विराट कोहली ने इस सीरीज के शुरू के तीन मैचों में लगातार तीन शतक लगाने में कामयाबी हासिल की। विराट कोहली ने इस तरह इस सीरीज में अभी तक सबसे ज्यादा 420 रन बनाए है। विराट कोहली कल खेले जाने इस सीरीज के अंतिम मैच में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने में सफल हो सकते है। विराट कोहली अगर कल 139 रन बना लेगें तो साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस साल खेली गई द्विपक्षीय वनडे सीरीज में सर्वाधिक रनों को पीछे छोड़ देगें।
विराट कोहली ने इस साल साउथ अफ्रीका में खेली 6 वनडे मैचों की द्विपक्षीय सीरीज में 558 रन बनाए थे। ऐसे विराट अगर कल 139 रन बना लेगें तो एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का अपना ही रिकॉर्ड ध्वस्त कर देगे। आप जानते ही विराट की इस समय शानदार फॉर्म चल रही है। ऐसे में विराट कल पूरी कोशिश इस रिकॉर्ड को तोड़ने की करेंगे। इस वनडे सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी।