वेस्टइंडीज की टीम राजकोट में भारत के खिलाफ दो मैचों की सीरीज का पहला मैच खेल रही है। मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 649 रन बना दिए। इसके बाद वेस्टइंडीज के 6 विकेट सिर्फ 94 रनों पर गिर चुके हैं। दो दिन के अंदर ही साफ हो गया है कि वेस्टइंडीज की टीम पारी में हार रही है। दूसरे दिन के खेल पर हरभजन सिंह ने वेस्टइंडीज टीम पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
भारत के तीन बल्लेबाजों ने जड़े शतक

भारतीय टीम की पहली पारी में 3 बल्लेबाजों ने शतक जड़ दिया। पहले पृथ्वी शॉ ने 134 रनों की पारी खेली। उसके बाद कप्तान विराट कोहली ने भी 139 रन बनाये। भारतीय पारी के अंतिम ओवरों में रविन्द्र जडेजा ने तेजी से रन बनाकर अपना शतक पूरा किया।
केएल राहुल को जीरो पर आउट करने के अलावा वेस्टइंडीज गेंदबाजों को कोई भी ऐसी विकेट नहीं मिली जिसपर ख़ुशी मनाई जाये। उनके लिए 4 विकेट लेने वाले देवेन्द्र बिशु ने 200 से ज्यादा रन दे दिए।
भज्जी ने किया ट्वीट
हरभजन सिंह ने ट्विटर पर वेस्टइंडीज टीम की काबिलियत पर ही सवाल खड़े कर दिए। उन्होंने वेस्टइंडीज की टीम को रणजी ट्रॉफी की प्लेट टीमों से तुलना कर दिया। इसके साथ ही भज्जी ने ट्विटर पर लोगों से अपनी राय रखने के लिए भी कहा है।
हरभजन सिंह ने लिखा
“वेस्टइंडीज क्रिकेट की पूरी इज्जत करते हुए मैं आप सभी से एक सवाल पूछना चाहता हूँ। इस टीम के कप्तान क्या वेस्टइंडीज प्लेट ग्रुप से रणजी ट्रॉफी के क्वार्टरफाइनल में पहुँच सकती है। इलीट से तो नहीं होगा।”
With all due respect to West Indies Cricket but I have a question for u all…will this west Indies team qualify for Ranji quarters from the plate group? Elite se to nahin hoga
#INDvsWI
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) October 5, 2018
बल्लेबाज भी रहे फ्लॉप

अपनी पहली पारी की शुरुआत से ही विंडीज के बल्लेबाजों ने हथियार डालना शुरू कर दिया। कई बल्लेबाज तो पिच पर आते ही टी-20 की तरफ लंबे- लंबे शॉट लगाने लगे। भारतीय गेंदबाजों ने इसका पूरा फायदा ऊठाया और 94 रनों पर 6 बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया।
The post INDvsWI: वेस्टइंडीज के खराब प्रदर्शन के बाद भड़के हरभजन सिंह ने किया बोर्ड पर कटाक्ष appeared first on SportzWiki Hindi.