Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsWI: वेस्टइंडीज के खिलाफ रोहित शर्मा के निशाने पर रहेंगे ये तीन बड़े रिकॉर्ड

कैरेबियाई टीम भारत के दौरे पर है जहां दोनों टीमों के बीच तीनों ही फॉर्मेट की सीरीज खेली जा रही है दो मैचों की टेस्ट सीरीज के खत्म होने के बाद अब हर किसी की नजरें 21 अक्टूबर रविवार से शुरू होने वाली 5 मैचों की वनडे सीरीज पर है जहां भारतीय टीम को जीत का दावेदार माना जा रहा है। इस सीरीज में टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा के पास बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज में रोहित शर्मा पर रहेंगी नजरें

भारत और वेस्टइंडीज की टीमें 5 मैचों की वनडे सीरीज खेलने के बाद 3 मैचों की टी-20 सीरीज में भी दो-दो हाथ करेंगी। इन सीमित ओवर की सीरीज में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा पर भी नजरें टिकी हुई हैं।

टेस्ट क्रिकेट में भले ही रोहित शर्मा अपनी जगह को बरकरार नहीं रख पाए तो लेकिन वनडे क्रिकेट या यूं कहे कि सीमित ओवर की क्रिकेट में तो रोहित शर्मा के बिना भारतीय टीम की कल्पना तक नहीं की जा सकती है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ इन दो सीरीज में रोहित शर्मा बना सकते हैं ये तीन रिकॉर्ड

रोहित शर्मा हाल ही में कार्यवाहक कप्तान के तौर पर भारतीय टीम को एशिया कप का चैंपियन बनाया और खुद रोहित शर्मा ने कप्तानी प्रदर्शन किया। अब इनके निशाने पर वेस्टइंडीज के गेंदबाज हैं।

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज में खेले जाने वाले 8 मैचों में रोहित के पास एक नहीं बल्कि 3 व्यक्तिगत कीर्तिमान पूरा करने का बड़ा मौका है।

ये हैं वो रिकॉर्ड जिसके करीब हैं रोहित शर्मा

  1. 200 वनडे छक्के– जिसमें अगर रोहित  5 मैचों की वनडे सीरीज में 14 छक्के लगाने में कामयाब रहे तो वो अपने छक्कों की संख्या को 200 के आंकड़े तक पहुंचा देंगे।

      2. 11 हजार इंटरनेशनल रन– इसके अलावा भारतीय टीम के हिटमैन  दोनों ही सीरीज में अपने नाम  370 रन बनाने में और               कामयाब  होते हैं तो वो अपने इंटरनेशनल रन  11 हजार तक पहुंचा देंगे।

      3. 100 टी-20 छक्के-  तो वहीं रोहित शर्मा 3 मैचों की वनडे टी-20 सीरीज के दौरान अगर 11 छक्के और जड़ते हैं  तो वो इंटरनेशनल             टी-20 मैचों में अपने छक्कों का शतक पूरा कर देंगे।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post INDvsWI: वेस्टइंडीज के खिलाफ रोहित शर्मा के निशाने पर रहेंगे ये तीन बड़े रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.