Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsWI, दूसरा टेस्ट: दूसरे दिन के खेल के बाद ट्विटर पर ट्रोल हुए राहुल तो शॉ और पंत की जमकर हुई तारीफ

भारत और वेस्टइंडीज के बीच हैदराबाद में टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन आज सुबह वेस्टइंडीज की पहली पारी 311 रनों पर सिमट गई। भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही लेकिन दूसरे सत्र में तीन विकेट गिरने के बाद टीम दबाव में आ गई थी। कप्तान विराट कोहली के आउट होने के बाद उपकप्तान अजिंक्य रहाणे और ऋषभ पंत ने भारतीय पारी को संभाला। दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने 4 विकेट नुकसान पर 308 रन बना लिए थे।

उमेश यादव की शानदार गेंदबाजी

वेस्टइंडीज की टीम कल के स्कोर 295/7 से आगे खेलना शुरू किया लेकिन 311 तक पहुँचने में उनकी पुरी टीम पवेलियन लौट गई। उमेश यादव ने आज दिन के गिरे सभी विकेट चटकाए। उन्होंने पारी में 88 रन देकर 6 बल्लेबाजों को आउट किया।

भारत और वेस्टइंडीज की इस सीरीज में भारतीय टीम के लिए केएल राहुल की फॉर्म भारतीय टीम के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। इंग्लैंड में खेली 149 रनों की पारी छोड़ दें तो राहुल पूरी तरफ फ्लॉप रहे हैं। आज भी वह 25 गेंद में 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

आईये देखते हैं भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन के खेल पर ट्विटर पर कैसी प्रतिक्रिया आई

 

The post INDvsWI, दूसरा टेस्ट: दूसरे दिन के खेल के बाद ट्विटर पर ट्रोल हुए राहुल तो शॉ और पंत की जमकर हुई तारीफ appeared first on SportzWiki Hindi.