Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsWI: विराट कोहली के पास पहले ही मैच में स्टीव स्मिथ, जो रूट, विविएन रिचर्ड्स और सुनील गावस्कर जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ने का मौका

आज से यानी की गुरुवार से भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच का आगाज राजकोट से हो रहा हैं. इस सीरीज के लिए भारतीय टीम की चयनित सदस्यों की घोषणा भी हो चुकी हैं.

इंग्लैंड दौरे के बाद भारतीय टीम के कप्तान एशिया कप में आराम करने के बाद अब वापसी कर रहे हैं. वैसे कप्तान कोहली इस साल अपनी बल्लेबाजी से बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं.

कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया. अब वेस्टइंडीज की टीम के साथ उनका मुकाबला हैं. वैसे उनके परफॉर्मन्स को देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा, कि विराट इस टेस्ट सीरीज में कुछ रिकॉर्ड तो तोड़ ही सकते हैं.

शतकों का रिकॉर्ड बनाएंगे विराट


अगर कोहली इस सीरीज में एक शतक लगा देते हैं, तो वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी स्टीवन स्मिथ पाक के खिलाड़ी जावेद मियादाद और भारतीय खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग को पछाड़ने में कामयाब हो जायेंगे. क्योकि इस टाइम इन सभी के पास 23 शतक का रिकॉर्ड हैं.

कोहली का एक शतक लगाने पर उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में 24 शतक हो जायेंगे. वहीं अगर कोहली दो शतक लगा देते हैं, तो वे पाकिस्तान के खिलाड़ी मोहम्मद यूसुफ ,वेस्टइंडीज के खिलाड़ी विवियन रिचर्ड्स और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी ग्रेग चैपल को पीछे छोड़ कर 25 शतक के साथ पाकिस्तान के खिलाड़ी इंजमाम उल हक के साथ आ जायेंगे .

सबसे ज्यादा रन बनाने का मौका

कप्तान कोहली के पास इस टेस्ट क्रिकेट में ज्यादा से ज्यादा रन बना कर कई सारे खिलाड़ियों को पीछे करने का मौका हैं. अगर वो इस टेस्ट सीरीज में 200 रन भी बना लेते हैं, तो इंग्लैंड के खिलाड़ी जो रूट,ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी माइक हसी ,स्टीव स्मिथ को आसानी से पीछे पछाड़ देंगे, और अगर विराट 300 रन बनाने में कामयाब हो जाते हैं. तो वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी डेविड वार्नर को भी पछाड़ देंगे.

द्रविड़,लक्ष्मण,और गावस्कर से बहुत पीछे हैं कोहली

अब तक वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा रन इकट्ठा करने का रिकॉर्ड बेहतरीन खिलाड़ी सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण के पास हैं. क्योंकि वेस्टइंडीज के खिलाफ गावस्कर ने 2746 रन बनाए हैं. राहुल द्रविड़ ने भी वेस्टइंडीज के खिलाफ 1978 रन बनाये हैं.

ज्यादा मजबूत हैं भारतीय टीम

इस मैच के शुरू होने से पहले ही भारतीय टीम का पलड़ा भारी बताया जा रहा हैं. इस समय जहां हम पहली रैंकिंग पर हैं, तो वही वेस्टइंडीज आठवीं रैंकिंग पर. भारतीय टीम के कप्तान यह बात पहले से ही बोल चुके हैं, कि ये टेस्ट मैच हमारे लिए बेंचमार्क साबित होगा.

The post INDvsWI: विराट कोहली के पास पहले ही मैच में स्टीव स्मिथ, जो रूट, विविएन रिचर्ड्स और सुनील गावस्कर जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ने का मौका appeared first on SportzWiki Hindi.