इंटरनेट डेस्क। भारत और और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचो की सीरीज का दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच कल हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इसको लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 12 सदस्यीय टीम इंडिया की घोषणा कर दी है। साथ ही बीसीसीआई ने पहले टेस्ट मैच की टीम में कोई बदलाव नही किया है। आपको बता दे की भारतीय टीम ने पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज को पारी और 272 रनों से हरा अब तक की सबसे बड़ी जीत हासिल की। साथ ही उम्मीद की जा रही थी की दूसरें और अतिंम टेस्ट में नये खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है लेकिन ऐसा नही हुआ।
खबरों के अनुसार बताया जा रहा है की भारतीय क्रिकेट बोर्ड 12 सदस्यीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। साथ ही कहा जा रहा था की दूसरें टेस्ट मैच में मयंक अग्रवाल और मोहम्मद सिराज को मौका मिल सकता है लेकिन उनको फिर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) निराश किया गया। यानी अभी इन दोनों खिलाड़ियों को अपना टेस्ट डेब्यू करने के लिए और इंतजार करना पड़ेगा। इसके अलावा अभी तक वनडे और टी 20 सीरीज को लेकर कोई घोषणा नही की गयी है। भारत कल विराट कोहली की कप्तानी में वेस्टइंडीज का क्लिन स्वीप करने के इरादे से मैदान में उतरेगा।
इसके अलावा बल्लेबाज विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा, और पृथ्वी शॉ से एक बार फिर बड़ी पारी खेलने की उम्मीद है। साथ ही अजिंक्य रहाणे और केएल राहुल ने पहले टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन नही किया था। इस वजह से अबकी बार उनसे भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।
दूसरे टेस्ट के लिए चुने 12 खिलाड़ी : विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, पृथ्वी शॉ, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, उमेश यादव और शार्दुल ठाकुर।
Herald