Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsWI : वनडे में रोहित शर्मा के साथ ये खिलाड़ी कर सकता है पारी की शुरुआत?

स्पोर्ट्स डेस्क। टेस्ट सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप करने के बाद भारतीय टीम अब पांच मैचों की एकदिवसीय सीरीज में वेस्टइंडीज टीम का सामना करने के लिए तैयार है। यह सीरीज रविवार 21 अक्टूबर को गुवाहाटी के बारसापाड़ा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले पहले मैच से शुरू होगी। हालाँकि चयनकर्ताओं ने अभी तक शुरूआती दो मैचों के लिए ही भारतीय टीम की घोषणा की है। टीम में कई खिलाडियों की वापसी हुई है जो कि टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं थे।

गौरतलब है कि टेस्ट सीरीज में भारत के लिए पृथ्वी शॉ ने डेब्यू किया था और इस सीरीज में उनका प्रदर्शन शानदार रहा था जिसकी वजह से पृथ्वी को मैन ऑफ़ द सीरीज का अवार्ड भी मिला था। हालाँकि शॉ को शुरुआत दो एकदिवसीय मैचों के लिए टीम में जगह नहीं मिली है लेकिन जानकारी के मुताबिक बाकी बचे तीन मैचों में लिए शॉ को टीम में शामिल किया जा सकता है और उन्हें रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करने का मौका मिल सकता है।

खबरों के मुताबिक कप्तान विराट कोहली, कोच रवि शास्त्री, रोहित शर्मा और अजिंक्या रहाणे के बीच एक समीक्षा बैठक के बाद चयन समिति ने अगले साल होने वाले आईसीसी वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए टीम में नियमित रूप से बदलाव करने का निर्णय किया है ताकि खिलाडियों को आराम मिल सके।

रिपोर्ट्स के अनुसार वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए चयनकर्ता खिलाड़ियों को रोटेट करना चाहते है और यही कारण है कि जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पंड्या और मोहम्मद शमी जैसे खिलाड़ी कुछ समय से टीम से अंदर-बाहर हो रहे है। जो खिलाडी सभी फोर्मेट्स में जरुरी है, उनको रोटेट किये जाएगा। हालाँकि रोहित शर्मा और शिखर धवन ओपनिंग में अच्छा प्रदर्शन कर रहे है, फिर भी चयनकर्ता तीसरे ओपनर की तलाश में है और टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्श ने के बाद चयनकर्ता वनडे में भी पृथ्वी शॉ को अवसर देने का विचार कर रहे है।



Herald