Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsWI: स्टार स्पोर्ट्स के अलावा इस चैनल पर होगा भारत-वेस्टइंडीज के दूसरे मैच का फ्री लाइव प्रसारण

वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जा रही पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा वनडे मैच विशाखापत्तनम में 24 अक्टूबर को खेला जाएगा. गुवाहाटी में खेले गए पहले मैच में भारत ने 8 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. अब वेस्टइंडीज की कोशिश विशाखापत्तनम में जीत दर्ज कर सीरीज में बराबर पर पहुँचने की होगी.

दूसरे वनडे के लिए 12 सदस्यीय भारतीय टीम घोषित 

विशाखापत्तनम वनडे के लिए 12 सदस्यीय टीम घोषित कर दी गयी है. हालांकि टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. वही खिलाड़ी हैं जो पहले वनडे के लिए चुने गए थे. जिसमें रिषभ पंत का नाम भी शामिल था. पंत का वह डेब्यू वनडे मैच था. हालांकि उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला.

यह भी पढ़ें – दूसरे वनडे के लिए भारत ने घोषित की 12 सदस्यी टीम

यहां देखें फ्री में प्रसारण 

दूसरा वनडे विशाखापत्तनम के डॉ वाई एस राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा. इसका प्रसारण दूरदर्शन पर किया जाएगा. जहां आप फ्री में मैच का आनंद उठा सकते हैं. पिछले कुछ समय से दूरदर्शन पर मैच का प्रसारण बंद कर दिया गया था. पर अब फिर से एशिया और भारत में होने वाले भारतीय टीम के मैचों का प्रसारण दूरदर्शन पर किया जाएगा.

पहले मैच में रोहित और कोहली का दिखा धमाल 

पहले वनडे में रोहित शर्मा और कप्तान विराट कोहली ने शानदार शतकीय पारियां खेलीं. वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 322 रन बनाए थे. जिसके जवाब में उतरी भारतीय टीम ने 2 विकेट खोकर 43वें ओवर की पहली ही गेंद पर लक्ष्य हासिल कर लिया था.

कप्तान कोहली ने तेजी के साथ खेलते हुए 107 गेंदों पर ही 140 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 21 चौके और 2 छक्के लगाए. वहीं रोहित शर्मा 117 गेंदों पर 152 रनों की विस्फोटक पारी खेल कर नाबाद रहे. उन्होंने अपनी पारी में 15 चौके और 8 छक्के लगाए.

यह भी पढ़ें – भारत करेगा श्रीलंका क्रिकेट की मदद

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post INDvsWI: स्टार स्पोर्ट्स के अलावा इस चैनल पर होगा भारत-वेस्टइंडीज के दूसरे मैच का फ्री लाइव प्रसारण appeared first on SportzWiki Hindi.