भारत और वेस्टइंडीज के खिलाफ राजकोट में 4 अक्टूबर से पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। दो मैचों की इस सीरीज में भारतीय टीम से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। भारतीय टीम ने इस मैच के लिए अपने 12 संभावित खिलाड़ियों की घोषणा भी कर दी है।
इस मैच में पृथ्वी शॉ को डेब्यू करने का मौका मिलेगा। वहीं इंग्लैंड के खिलाफ ओवल टेस्ट में डेब्यू करने वाले हनुमा विहारी को टीम से बाहर बैठना पड़ेगा। इसके साथ ही चेतेश्वर पुजारा के पास बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।
बन सकते हैं बड़े रिकॉर्ड

भारत औए वेस्टइंडीज के खीलाफ होने वाले पहले टेस्ट मैच में कई बड़े रिकॉर्ड बन सकते हैं। राजकोट की पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है। ऐसे में यहाँ बल्लेबाज अपने आंकड़ों में सुधार भी कर सकते हैं।
आईये देखते हैं राजकोट टेस्ट में कौन से रिकॉर्ड बन सकते हैं
1. वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 198 विकेट हैं। 2 विकेट लेते ही वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 200 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले वेस्टइंडीज के 18वें गेंदबाज बन जाएंगे।
2. 62 टेस्ट मैच में भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के 327 विकेट हैं। अगर मैच में वह 4 विकेट लेते हैं तो एलन डोनाल्ड को विकेट लेने के मामले में पीछे छोड़ देंगे। दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज डोनाल्ड के 72 टेस्ट में 330 विकेट हैं।
3. मैच में 13 रन बनाते ही अजिंक्य रहाणे के 6500 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे हो जाएंगे। वह ऐसा करने वाले 20वें भारतीय खिलाड़ी होंगे। सचिन तेंदुलकर के सबसे ज्यादा 34357 रन हैं।

4. मैच में 17 रन बनाते ही वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर के टेस्ट मैचों में 1500 रन पूरे हो जाएंगे।
5. वेस्टइंडीज अगर इस टेस्ट मैच में जीत हासिल करती है तो यह 1994 के बाद उसकी भारत में पहली टेस्ट जीत होगी। 1994 दौरे के मोहाली टेस्ट को विंडीज टीम ने 243 रनों से जीता था।
6. चेतेश्वर पुजारा 191 रन बनाते ही टेस्ट मैचों में 5 हजार रन बनाने वाले 12वें भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे।
7. पृथ्वी शॉ इस मैच में अपना टेस्ट डेब्यू करेंगे और वह भारत के लिए टेस्ट मैच खेलने वाले 293वें खिलाड़ी बन जाएंगे।
8. 2008 के बाद यह पहला मौका होगा जब अंडर-19 विश्वकप में भारत की कप्तानी करने वाला खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगा। 2008 के कप्तान विराट कोहली के बाद किसी भी अंडर-19 कप्तान ने अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है।
The post INDvsWI: मैच में बन सकते हैं ये आठ रिकॉर्ड, विराट के बाद ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी होंगे पृथ्वी शॉ appeared first on SportzWiki Hindi.