भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच जीतने के लिए कुल 323 रन का लक्ष्य मिला था. भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने इस लक्ष्य का पीछा करते हुए ऐसी शानदार बल्लेबाजी का नमूना पेश किया, कि यह लक्ष्य भारतीय टीम के सामने बहुत छोटा पड़ गया और भारत ने इस 323 रन के विशाल लक्ष्य को 42.1 ओवर में ही 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया.
विराट ने खेली 140 रन की तूफानी पारी

बता दें, कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने इस मैच में भारत के लिए 107 गेंदों पर 140 रन की पारी खेली. उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 21 चौके व 2 छक्के लगाये. यह उनके वनडे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर का 36वां शतक था.
शानदार पारी के लिए मिला ‘मैन ऑफ़ द मैच’

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को उनकी शानदार 140 रन की पारी के लिए ‘मैन ऑफ़ द मैच’ के खिताब से नवाजा गया. उन्होंने यह शतक तूफानी अंदाज में लगाया. इस शतक के दौरान उन्होंने कई आकर्षक शॉट्स भी खेले.
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने ‘मैन ऑफ़ द मैच’ लेते हुए अपने बयान में कहा,
“इस खेल का आनंद लेने के लिए मेरे करियर में मेरे पास कुछ साल और शेष हैं. देश के लिए खेलना गर्व और एक बड़ा सम्मान है. आप किसी भी मैच को हल्के से नहीं ले सकते हैं.
आपको प्रत्येक टीम व प्रत्येक मैच के प्रति ईमानदार होना चाहिए और उसे पूरा जज्बे के साथ ही खेलना चाहिए और मैं कुछ ऐसा करने की कोशिश करता हूं और हमेशा मेरी यही सोच रहती हैं, क्योंकि आप भारत के लिए खेल रहे हैं. हर कोई भारत के लिए नहीं खेल पाता हैं.”
गेंदबाजो को सीखने की जरुरत

विराट कोहली ने ‘मैन ऑफ़ द मैच’ लेते हुए आगे अपने बयान में कहा,
“जब वेस्टइंडीज बल्लेबाजी कर रहा था, तो हमारे लिए कही ना कही मैच मुश्किल होता जा रहा था.मैं नहीं चाहता की गेंदबाजों की बहुत ज्यादा आलोचना हो, लेकिन हां, हम थोड़ा बेहतर प्रदर्शन गेंदबाजी में कर सकते थे और डेथ ओवरों में भी इससे ज्यादा अच्छी गेंदबाजी कर सकते थे. हमें इस मैच से अपनी गेंदबाजी में जरुर कुछ सीखना है.”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post INDvsWI: विराट कोहली ने ‘मैन ऑफ़ द मैच’ लेते हुए अपने गेंदबाजो की पिटाई के बारे में कही ये बड़ी बात appeared first on SportzWiki Hindi.