भारत और वेस्टइंडीज के बीच वन डे सीरीज का दूसरा मैच आज खेला गया. ये रोमांचक मैच शाई होप के 123 रन की दम पर टाई हो गया. मैच के टाई होने के बाद वेस्टइंडीज के स्टार खिलाड़ी शाई होप ने मीडिया से बात की. इस दौरान उन्होंने जीत न हासिल करने पर निराशा व्यक्त की. इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि वो इस मैच को खत्म कर सकते हैं.
मैच हुआ टाई

विराट कोहली ( नाबाद 157 रन, 129 गेंद, 13 चौके और चार छक्के) के रिकॉर्ड से भरपूर शतक की बदौलत टीम इंडिया ने जब 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 321 रन का स्कोर बनाया था तो लगा था कि विराट ब्रिगेड इस मैच को आसानी से जीत लेगी.

लेकिन वेस्टइंडीज ने शिमरॉन हेतमायर और शाई होप की अगुवाई में जबर्दस्त पलटवार किया. जहां होप (नाबाद 123, 134 गेंद, 10 चौके और तीन छक्के) ने शतक जमाया, वहीं हेटमेयर ने 94 रन (64 गेंद, चार चौके और सात छक्के) की धमाकेदार पारी खेली. इन दोनों बल्लेबाजों के प्रदर्शन की बदौलत इंडीज टीम ने जीत की ओर कदम बढ़ा दिए थे. लेकिन हेटमेयर के आउट होने के बाद अन्य बल्लेबाज शाई होप को सहयोग नहीं दे पाए और आखिरकार 50 ओवर में टीम 7 विकेट पर 321 रन ही बना पाई.
मैच न खत्म पाने की वजह से निराश हूँ

मैच टाई होने के बाद मीडिया से बात करते हुए शाई होप ने कहा कि
“मैं इस बात से निराश हूँ कि हम जीत हासिल नही कर पाएं हैं. हमने पूरे गेम में काफी ज्यादा लड़ाई की थी. हमे मैच के जरूरी पल में भी विकेट खो दिए थे. ख़ास कर जेसन को खोना हमारे लिए खतरनाक साबित हुआ. हमे किसी ऐसे की जरूरत थी जो हमारे लिए मैच को खत्म कर सके.”
विकेट को लेकर बात करते हुए बात करते हुए उन्होंने कहा कि
“विकेट में कुछ ख़ास बदलाव् नही हुआ था. हम यहाँ पर जीतने के लिए आए थे और हम ऐसा नही कर पाए, इस वजह से निराश है.”
वही भारतीय कप्तान ने टॉस के समय कहा था, कि पीच दूसरी पारी में धीमी होगी इसलिए हम 3 स्पिनर के साथ खेलते हुए पहले बल्लेबाजी करना चाहते हैं, जिससे बड़ा स्कोर बना सके.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post INDvsWI: शाई होप ने बताया भारतीय कप्तान विराट कोहली की वो गलती जिसकी वजह से भारत को नसीब नहीं हुई दूसरे वनडे में जीत appeared first on SportzWiki Hindi.