Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsWI: मुंबई में रोहित शर्मा और शिखर धवन नहीं, बल्कि यह जोड़ी कर सकती है पारी का आगाज

वेस्टइंडीज के खिलाफ पुणे में खेले गए वनडे सीरीज के तीसरे मैच में भारतीय टीम को 43 रनों से हार का सामना करना पड़ा. अब मुंबई में होने वाले मैच में रोहित शर्मा और शिखर धवन की सलामी जोड़ी बदल सकती है. गुवाहाटी में खेले गए पहले वनडे में भारत ने जीत दर्ज की थी. इसके बाद विशाखापत्तनम में खेला गया दूसरा वनडे टाई रहा और अब तीसरे वनडे में भारत को हार मिली. इस मैच में जीत के साथ ही वेस्टइंडीज ने 1-1 से सीरीज बराबर करली है.

अगले मैच में रोहित और धवन की जगह ये जोड़ी कर सकती पारी का आगाज 

शिखर धवन पिछले तीन मैचों में 22.67 की औसत से 68 रन बना पाए. ऐसे में मुंबई में होने वाले मैच से धवन प्लेइंग से बाहर हो सकते हैं. उनकी जगह केएल राहुल को मौका दिया जा सकता है. राहुल रोहित के साथ मिलकर पारी का आगाज कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें –  कोहली के साथ ही मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड ने भी बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड

धवन ने एशिया कप के दौरान अच्छा प्रदर्शन किया था. टूर्नामेंट में वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रहे थे. पर पिछली तीन पारियों में उनके बल्ले से 35, 29, 4 रनों की पारियां निकली हैं.

वनडे में वेस्टइंडीज बन गयी एक बड़ी चुनौती 

टेस्ट सीरीज के दौरान वेस्टइंडीज टीम अच्छा नहीं कर पायी थी. पर वनडे सीरीज में उसने अपने प्रदर्शन से चौंकाया है. पहले मैच में भले ही उसे हार मिली हो पर टीम 321 का स्कोर बनाने में सफल रही थी. इसके बाद दूसरे मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 321 का स्कोर बनाया. जिसका पीछा करते हुए वेस्टइंडीज भी इस स्कोर तक पहुँचने में सफल रही और मैच टाई हो गया.

भारतीय टीम

भारत को अब सीरीज पर कब्ज़ा जमाने के लिए मुंबई में होने वाले मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी. आखिरी वनडे तिरुवनंतपुरम में 1 नवंबर को खेला जाएगा.

ये भी पढ़ें – धोनी को नहीं दिया गया है आराम

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post INDvsWI: मुंबई में रोहित शर्मा और शिखर धवन नहीं, बल्कि यह जोड़ी कर सकती है पारी का आगाज appeared first on SportzWiki Hindi.