इंटरनेट डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच सोमवार को मुंबई के ब्रेबोन स्टेडियम में एक रोमांचक मुकाबला खेला गया है। इस रोमांचक मुकाबला में भारतीय टीम ने कैरेबियाई टीम को 224 रनों के विशाल अंतर से हराने में कामयाबी हासिल की। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम पांच वनडे मैचों की सीरीज में 2—1 बढ़त बना चुकी है। आपको बता दें कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच एक मैच टाई खेला गया था।
मुंबई में खेले गए इस शानदार मैच में भारतीय टीम के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया। चौथे वनडे मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम के हिटमैन रोहित शर्मा और शिखर धवन ने टीम को शानदार शुरूआत दी। बाद में शिखर के और विराट के आउट होने के बाद क्रीज पर आएं अंबाती रायुडू ने रोहित के साथ मिलकर स्कोर तीन सौ के पार पहुंचाया। भारत के द्वारा दिए गए 378 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज टीम 36.2 ओवरों में 153 रनों पर ऑलआउट हो गई और भारत ने ये मैच आसानी से अपने कब्जे में कर लिया।
चौथे वनडे मैच में टीम के युवा तेज गेंदबाज खलील अहमद ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में केवल 13 रन देकर 3 विकेट झटके में सफल हुए। लेकिन उनकी इस शानदार प्रदर्शन का ये जश्न ज्यादा देर नहीं चल पाया। क्योंकि आईसीसी की आचार संहिता के लेवल-1 के उल्लंघन का दोषी पाया गया। इसके लिए आधिकारिक चेतावनी मिली है और उनके खाते में एक डीमेरिट अंक भी जोड़ दिया गया। लेकिन खलील अहमद ने अपनी इस गलती को स्वीकार भी कर लिया है।