भारतीय टीम और वेस्टइंडीज की टीम के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में ऋषभ पंत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक बना डाला हैं. ऋषभ पंत दूसरे दिन का खेल समाप्त हो जाने तक 85 रन बनाकर नाबाद हैं. वह अपनी इस पारी में 10 चौके और 2 छक्के लगा चुके हैं. उन्होंने अपनी आक्रमक बल्लेबाजी से करोड़ो क्रिकेट प्रशंसकों का दिल जीता लिया हैं. यह उनके टेस्ट क्रिकेट करियर का दूसरा अर्धशतक हैं. वहीं एक शतक भी वह लगा चुके हैं.
लगातार तीन बार 50 से ज्यादा रन बनाने का बनाया रिकॉर्ड

बता दें, कि ऋषभ पंत ने लगातार तीन बार 50 से ज्यादा का स्कोर बना दिया हैं. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में हुए टेस्ट मैच में शानदार 114 रन का शतक लगाया था.
इसके बाद उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ राजकोट में हुए पहले टेस्ट मैच में 92 रन की शानदार पारी खेली थी.
वहीं आज वेस्टइंडीज के खिलाफ हैदराबाद टेस्ट मैच की पहली पारी में भी उन्होंने 85 रन नाबाद बना लिए हैं. वह दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बावजूद मैदान पर टिके हुए हैं.
ऋषभ पंत ने लगातार तीन बार 50 से ज्यादा रन का स्कोर बनाने का शानदार रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया हैं.
धोनी दो बार बना चुके हैं यह रिकॉर्ड

बता दें, कि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने यह शानदार रिकॉर्ड दो बार बनाया हैं. उन्होंने पहले साल 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर टेस्ट में 56 व 55 रन की पारियां खेली थी. वहीं इस मैच के बाद इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई टेस्ट में उन्होंने 53 रन की पारी खेली थी. इस तरह उन्होंने लगातार तीन पारियों में 50 से ज्यादा का स्कोर बनाया था.
इसके बाद साल 2009 में भी उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट में 52 और 56* रन की पारी खेली थी. वहीं इसके बाद अपनी अगली पारी में उन्होंने अहमदबाद में श्रीलंका के खिलाफ 110 रन का एक शानदार शतक लगाया था.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post INDvsWI: अर्धशतक बनाते ही ऋषभ पंत ने बना डाला ऐसा शानदार रिकॉर्ड, धोनी को छोड़ा पीछे appeared first on SportzWiki Hindi.