Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsWI: कीरोन पावेल का विकेट लेते ही रविचंद्रन अश्विन के नाम जुड़ा ये ऐतिहासिक रिकॉर्ड

भारतीय टीम के ऑफ स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन मैच दर मैच कोई न कोई रिकॉर्ड अपने नाम करते रहते हैं। अब अश्विन ने एक और कीर्तिमान में अपना नाम जोड़ लिया है। भारत से बाहर अश्विन पहले काफी जूझते नजर आते थे, लेकिन अब वहां भी उन्होंने अपने प्रदर्शन में सुधार किया है। इंग्लैंड दौरे पर गेंद से उनका अच्छा प्रदर्शन रहा था।

प्रथम श्रेणी मैचों में 500 विकेट

रविचन्द्र अश्विन ने प्रथम श्रेणी मैचों में अपने 500 विकेट पूरे कर लिए हैं। वेस्टइंडीज पारी का पहला विकेट हासिल करते ही उन्होंने इस मुकाम को हासिल कर लिया। उन्होंने वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज कीरोन पावेल को आउट कर अपने 500 विकेट पूरे किया।

शार्दुल ठाकुर के चोटिल हो जाने की वजह से उन्हें जल्दी ही गेंदबाजी करने आना पड़ा। टेस्ट मैच के चौथे ओवर में अश्विन ने गेंदबाजी शुरू कर दी थी। हालाँकि, उन्होंने दिन के 12वें ओवर में पावेल को आउट किया।

टेस्ट मैचों में 334 विकेट

रविचंद्रन अश्विन

टेस्ट मैचों में रविचंद्रन अश्विन ने शानदार गेंदबाजी की है। वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 250 और 300 विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं। अभी तक 64 टेस्ट मैचों में उनके नाम 334 विकेट हैं।

भारत के घरेलू टूर्नामेंट में तमिलनाडू के लिए खेलने वाले अश्विन ने वहां भी शानदार प्रदर्शन किया है। यहाँ उन्होंने 43 मैचों में 166 बल्लेबाजों को आउट किया है। घरेलू मैच के बल्लेबाज स्पिन काफी अच्छा खेलते हैं। इसी वजह से वह टेस्ट मैच जैसा प्रदर्शन यहाँ नहीं कर पाए हैं।

बिशन सिंह बेदी सबसे ऊपर

प्रथम श्रेणी मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजी की बात करें तो इंग्लैंड के बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज विल्फ्रेड रोड्स ने 4204 विकेट चटकाए हैं। भारत की तरफ से बिशन सिंह बेदी ने सबसे ज्यादा 1560 विकेट लिए हैं। अश्विन के लिए यहाँ तक पहुंचना काफी मुश्किल होगा।

इसके बावजूद उनसे उम्मीद रहेगी कि वह ऐसा ही प्रदर्शन आगे भी जारी रखे। उनके प्रदर्शन को देखते हुए टेस्ट मैचों में उनसे 500 से ज्यादा विकेटों की जरुर उम्मीद की जा सकती है।

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post INDvsWI: कीरोन पावेल का विकेट लेते ही रविचंद्रन अश्विन के नाम जुड़ा ये ऐतिहासिक रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.