भारत और वेस्टइंडीज के बीच राजकोट में खेले जा रहे टेस्ट मैच में पृथ्वी शॉ की बल्लेबाजी धमाल मचा रही है. महज 18 वर्षीय शॉ का ये डेब्यू टेस्ट मैच है. अपने इस डेब्यू टेस्ट में पृथ्वी ने तेज तर्रार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा. शॉ ने अपना शतक सिर्फ 99 गेंदों पर पूरा किया.
डेब्यू में सबसे तेज शतक लगाने वाले वह दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बने हैं. जबकि सबसे कम उम्र में डेब्यू में शतक लगाने वाले वह दुनिया के चौथे बल्लेबाज बने.
पृथ्वी शॉ से पहले ये बल्लेबाज लगा चुके सबसे कम उम्र में डेब्यू टेस्ट शतक

बांग्लादेश के मोहम्मद अशरफुल ने अपना पहला टेस्ट श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में 2001 में खेला था, जिसमें उन्होंने शानदार शतकीय पारी खेली. तब अशरफुल की उम्र 17 वर्ष 61 दिन थी. दूसरे बल्लेबाज ज़िम्बाम्वे के हैमिल्टन मसाकाद्जा हैं. हैमिल्टन ने 17 वर्ष 352 दिन की उम्र में 2001 में वेस्टइंडीज के खिलाफ हरारे ग्राउंड पर खेलते हुए अपने डेब्यू टेस्ट में शतक लगाया था.
इस मामले में तीसरे बल्लेबाज पाकिस्तान के सलीम मलिक हैं. सलीम ने श्रीलंका के खिलाफ 1982 में डेब्यू किया था. कराची में खेले गए मैच में सलीम ने शतकीय पारी खेली, तब सलीम की उम्र 18 साल 323 दिन थी. वहीं, पृथ्वी शॉ कम उम्र में टेस्ट क्रिकेट डेब्यू में शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बने हैं. शॉ की उम्र 18 वर्ष 329 दिन है. इस प्रकार अगर देखें तो वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हैं.
कम उम्र में डेब्यू करने वाले शॉ चौथे भारतीय

अपनी शानदार प्रतिभा से प्रभावित करने वाले पृथ्वी शॉ ने डेब्यू टेस्ट मैच में कई उपलब्धियां हासिल की. वह सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए. पहले नंबर पर बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने 16 वर्ष 205 दिन की उम्र में टेस्ट में डेब्यू किया था. इसके बाद विजय मेहरा और एजी मिल्खा सिंह का ना शामिल है. अब इस लिस्ट में चौथा नाम शॉ का जुड़ गया.
The post INDvsWI: सबसे कम उम्र में इन बल्लेबाजों ने लगाया हैं डेब्यू टेस्ट में शतक, जाने किस नंबर पर हैं पृथ्वी शॉ appeared first on SportzWiki Hindi.