Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsWI: पहले टेस्ट में मिली हार के बाद वेस्टइंडीज के कप्तान क्रेग ब्रेथवेट ने भारत की तारीफों के बांधे पूल

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच राजकोट में खेला गया. भारत ने इस मैच में एक पारी और 272 रनों से जीत दर्ज की. हार के बाद वेस्टइंडीज के कप्तान क्रेग ब्रेथवेट का कहना है कि भारतीय खिलाड़ियों ने दिखाया है कि किस तरह बल्लेबाजी करनी हैं.

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 9 विकेट खोकर 649 रनों पर पारी घोषित की थी, जिसके जवाब में उतरी वेस्टइंडीज टीम की बल्लेबाजी बेहद ख़राब रही. टीम ने 74 रनों पर ही 6 विकेट खो दिए थे. सलामी बल्लेबाज कप्तान ब्रेथवेट 2 रन और कीरन पॉवेल 1 रन बना सके थे.

जबकि तीसरे और चौथे नंबर पर आए शाई होप और हेटम्यर 10-10 रन बनाकर आउट हो गए. इस तरह शीर्ष चार बल्लेबाज सस्ते में ही आउट होकर पवेलियन लौट गए.

रोस्टन चेस सिर्फ 53 रनों की अर्धशतकीय पारी खेल सके. दूसरे बल्लेबाज कीमो पॉल ने 47 रन बनाए. इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़े स्कोर तक नहीं पहुंच सका.

ऑलआउट होने के बाद फॉलऑन खेलने उतरी वेस्टइंडीज टीम की हालत पहली पारी की तरह ही रही. पूरी टीम महज 196 रनों पर ही सिमट गयी. इस पारी में सलामी बल्लेबाज पॉवेल के बल्ले से 83 रनों की पारी ज़रूर निकली. पर इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज विकेट पर नहीं टिक सका.

‘भारत ने दिखाया कैसे बल्लेबाजी करनी’

पहले टेस्ट में मिली बड़ी हार के बाद कप्तान क्रेग ब्रेथवेट ने कहा

”हमारी शुरुआत अच्छी नहीं रही इसका श्रेय भारत को जाता है. उन्होंने हमें दिखाया कि कैसे बल्लेबाजी करनी है. काफी निराश हूं. एक बल्लेबाजी यूनिट के रूप में साझेदारियां नहीं हो सकीं.”

ब्रेथवेट ने कहा

”दो या तीन साझेदारी हमारे लिए लाभकारी हो सकती थीं. जो एक चीज़ हमने अपनी मीटिंग में कही थी जितना हो सके सकारात्मक रहना है. अगले मैच के लिए होल्डर फिट हो पाएंगे इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता.”

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post INDvsWI: पहले टेस्ट में मिली हार के बाद वेस्टइंडीज के कप्तान क्रेग ब्रेथवेट ने भारत की तारीफों के बांधे पूल appeared first on SportzWiki Hindi.