भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। आज गुवाहाटी में सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा। वनडे सीरीज से पहले वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली थी। उस सीरीज के दोनों मैचों में भारतीय टीम ने 3 दिनों के अंदर ही जीत लिया था। इसके बाद भी वनडे मैचों में टक्कर की उम्मीद की जा सकती है।
भारत ने जीता टॉस
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत की टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
इस मैच के लिए पहले ही भारतीय टीम ने 12 खिलाड़ियों की घोषणा कर दी थी। इसके साथ ही कप्तान विराट कोहली ने यह साफ कर दिया था कि अम्बाती रायडू टीम में नंबर 4 पर खेलेंगे।
ऋषभ पंत कर रहे डेब्यू

भारतीय टेस्ट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को अब वनडे में भी डेब्यू का मौका मिला गया है। वह भारत के लिए वनडे मैच खेलने वाले 224वें खिलाड़ी हैं। इससे पहले दीपक चाहर ने एशिया कप में डेब्यू कर 223वें खिलाड़ी बने थे। इसके साथ ही टीम के सलामी बल्लेबाज और मध्यक्रम के बल्लेबाज मनीष पांडे को बाहर बैठना पड़ा रहा है। वहीं युवा कुलदीप यादव को भी बेंच पर बैठना पड़ रहा है।
वेस्टइंडीज के लिए दो युवा खिलाड़ियों को वनडे में डेब्यू करने का मौका मिला है। इसमें ओशैन थॉमस और चंद्रपॉल हेमराज का नाम शामिल है। दोनों ही खिलाड़ियों में विंडीज की घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है।
इस प्रकार हैं दोनों टीमें
भारत: रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), अम्बाती रायडू, महेंद्र सिंह धोनी, ऋषभ पंत, रविन्द्र जडेजा, खलील अहमद, युजवेंद्र चहल, उमेश यादव, मोहम्मद शमी
वेस्टइंडीज: सुनील एम्ब्रिस, कियरन पॉवेल, शाई होप (विकेटकीपर), शिमोन हेटमीर, मार्लन सैमुअल्स, रोवमन पॉवेल, जेसन होल्डर (कप्तान), एशले नर्स, केमो पॉल, देवेंद्र बिशू, केमर रोच, फैबियन एलन, ओबेड मैककोय, ओशाने थॉमस, चंद्रपुर हेमराज
The post INDvsWI, पहला वनडे: भारत ने जीता टॉस, पहले करेगी गेंदबाजी appeared first on SportzWiki Hindi.