भारत और वेस्टइंडीज दोनों ही टीमें पहले टेस्ट मैच के लिए पूरी तरह तैयार हैं. राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में सीरीज का यह पहला टेस्ट मैच खेला जायेगा.
इस मैच के चलते ही हम आपकों अपने इस खास लेख में पांचों दिन के राजकोट के मौसम का हाल बताएंगे और इस मैच से जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में बताएंगे.
मैच के पांचों दिन बादल छाये रहने के अनुमान

इस मैच से पहले प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर नहीं आ रही हैं, क्योंकि मौसम विभाग के अनुसार मैच में पांचों दिन बादल छाये रहेंगे. यह बादल कभी भी वर्षा बनकर मैच का मजा किरकिरा कर सकते हैं.
जाने पांचों दिन कितना रहेगा अधिकतम और न्यूनतम तापमान ?
बता दें, कि मैच के राजकोट में गुरूवार को पहले दिन जहां अधिकतम 39 डिग्री सेल्सियस का तापमान रहेगा. वहीं न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस का तापमान रहेगा.
मैदान पर पहले दिन ह्युमिडीटी 34% की रहेगी. वहीं 8 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से हवा चलेगी. पहले दिन आसमान पर बादल मंडराते हुए भी नजर आयेंगे.

मैच के दूसरे दिन भी मौसम विभाग के अनुसार आसमान पर बादल मंडरेंगे. शुक्रवार को राजकोट में अधिकतम 39 डिग्री सेल्सियस का तापमान रहेगा. वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस का होगा.
मैच के तीसरे दिन यानि शनिवार को अधिकतम 39 डिग्री सेल्सियस का तापमान रहेगा और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस का तापमान रहेगा. इस दिन भी बादल मैदान पर नजर आयेंगे.
मैच के चौथे दिन रविवार को भी मौसम नहीं बदलेगा और आसमान पर बादलों का खतरा बना रहेगा. इस दिन अधिकतम 40 डिग्री सेल्सियस का तापमान रहेगा. वहीं न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस का तापमान रहेगा.
वहीं मैच के पांचवे और आखिरी दिन भी अधिकतम 40 डिग्री सेल्सियस का तापमान रहेगा. वहीं न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस का तापमान रहेगा.
मैच के पांचों दिन मैदान पर बादलों का रहना अच्छा संकेत नहीं हैं. यह बादल कभी भी वर्षा के रूप में बरस सकते हैं और मैच का मजा कम कर सकते हैं.
The post INDvsWI : जाने कैसा रहेगा राजकोट के मैदान पर पांचों दिन मौसम का हाल, क्या हो पाएगा पूरा मैच appeared first on SportzWiki Hindi.