वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए हैदराबाद टेस्ट को भारतीय टीम ने तीन दिनों में ही 10 विकेट से जीत लिया है। दूसरी पारी में 367 रन बनाने के बाद भारतीय टीम को 56 रनों की बढ़त मिली थी। वेस्टइंडीज की टीम पहली पारी की तरह दूसरी पारी में बल्लेबाजी नहीं कर पाई और पूरी टीम सिर्फ 127 रनों पर पवेलियन लौट गई। भारत को जीत के लिए मिले 72 रनों के लक्ष्य को ‘मैन ऑफ द सीरीज’ पृथ्वी शॉ और केएल राहुल ने आसानी से हासिल कर लिया।
पृथ्वी शॉ को मिला ‘मैन ऑफ द सीरीज’

राजकोट टेस्ट में अपना टेस्ट डेब्यू करने वाले 18 वर्षीय सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को मैन ऑफ द सीरीज का अवार्ड मिला। शॉ ने अपनी तीनों पारियों में शानदार बल्लेबाजी की। वह पहले ही सीरीज में मैन ऑफ द सीरीज पाने वाले दुनिया के 10वें और तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। अवार्ड लेने के बाद उन्होंने कहा
“यह मेरे लिए काफी ख़ुशी का मौका है और भारत के लिए मैच फिनिश करना मेरे लिए काफी महत्व रखता है। यह मेरी पहली सीरीज थी, इसे 2-0 से जीतना और मैन ऑफ द सीरीज का अवार्ड पाना इसे काफी स्पेशल बना देता है। सभी परिवार की तरह हैं, यहाँ कोई सीनियर या जूनियर नहीं है। अभी राह लंबी है और मैं आगे भी ऐसा ही प्रदर्शन करना चाहता हूँ। मुझे नहीं पता आगे क्या होगा लेकिन मैं इस मौके को एन्जॉय करना चाहता हूँ।”
सीरीज में शानदार बल्लेबाजी

पृथ्वी शॉ ने पूरे सीरीज में शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने मात्र 18 साल और 329 दिन में डेब्यू करते हुए अपना शतक पूरा किया। वह डेब्यू मैच में शतक बनाने वाले भारतीय के सबसे युवा बल्लेबाज भी बन गए हैं। इस सीरीज की 3 पारियों में उनके बल्ले से 134, 70 और नाबाद 33 रनों की पारी निकली है।
3 पारियों में उन्होंने कुल 237 रन बनाये। इस टेस्ट की पहली पारी में वह जरुर शतक से चूक गए लेकिन ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए अपना दावा ठोक दिया है। भारतीय टीम और फैंस को इस बल्लेबाज से आगे ही ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी क्योंकि लोगों ने उनमें सचिन तेंदुलकर को देखना शुरू कर दिया है।
The post INDvsWI: ‘मैन ऑफ द सीरीज’ अवार्ड लेते हुए पृथ्वी शॉ ने कहा कुछ ऐसा जीत लिया करोड़ो भारतीयों का दिल appeared first on SportzWiki Hindi.