Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsWI, हैदराबाद टेस्ट: पहले दिन के बाद ट्विटर पर छाए जेसन होल्डर और रोस्टर चेस, कुलदीप ने बटोरी वाहवाही

भारत और वेस्टइंडीज के बीच हैदराबाद में सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच शुरू हो चुका है। आज इस टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खेला गया। वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। दिन का खेल खत्म होने तक विंडीज टीम ने 7 विकेट खोकर 295 रन बना लिए थे। कप्तान जेसन होल्डर 52 रन बनाकर आउट हुए और रोस्टन 98 रन बनाकर पिच पर टिके हुए हैं।

पहले दो सत्रों में भारत का दबदबा

पहले और दूसरे सत्र में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। आज दिन के चौथे ही ओवर में डेब्यू टेस्ट खेल रहे शार्दुल ठाकुर चोट की वजह से मैदान से बाहर चले गए। इसके बाद भी उमेश यादव, कुलदीप यादव और रविचंद्रन अश्विन ने टीम को सफलता दिलाई।

दिन के अंतिम सत्र में विंडीज के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने भारतीय गेंदबाज और कप्तान विराट कोहली को विकेट के लिए तरसा दिया। आज पूरे दिन के खेल पर लोगों ने ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

आईये देखते हैं लोगों ने क्या कहा

The post INDvsWI, हैदराबाद टेस्ट: पहले दिन के बाद ट्विटर पर छाए जेसन होल्डर और रोस्टर चेस, कुलदीप ने बटोरी वाहवाही appeared first on SportzWiki Hindi.