Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsWI: वानखेड़े स्टेडियम से छिनकर ब्रेबोर्न स्टेडियम को मिली चौथे वनडे की मेजबानी

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 29 अक्टूबर को मुम्बई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले चौथे वनडे मैच को ब्रेबोर्न स्टेडियम में स्थानांतरित कर दिया गया है। बीसीसीआई ने आज इसकी घोषणा कर दी। इस मैदान पर अंतिम मैच भारत और श्रीलंका के बीच 2009 में खेला गया था। उस टेस्ट मैच में वीरेंद्र सहवाग ने 293 रनों की पारी खेली थी।

बीसीसीआई और एमसीए के बीच था विवाद

भारतीय क्रिकेट कण्ट्रोल बोर्ड और मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के बीच मैच पास को लेकर विवाद चल रहा था। बीसीसीआई की तरफ से सिर्फ 600 पास दिए जा रहे थे लेकिन एमसीए 7000 पास की मांग कर रहा था। इसी वजह से मैच में वानखेड़े स्टेडियम से शिफ्ट कर दिया गया।

एमसीए के अनुसार उनके क्लब में कुल 330 मेम्बर समेत वहां की पुलिस, सरकार के लोगों को देने के लिए उन्हें 7 हजार पास की जरूरत थी। बीसीसीआई ने इसे पूरा करने से साफ़ मना कर दिया। मामला नहीं सुलझने के बाद बीसीसीआई को यह कदम उठाया।

दूसरा वनडे भी हो चुका है स्थानांतरित

इससे पहले सीरीज का दूसरा वनडे मैच मध्य प्रदेश के इंदौर में खेला जाना था। वहां भी टिकटों के बंटवारे को लेकर मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन और बीसीसीआई के बीच विवाद चल रहा था।

सीरीज का दूसरा मैच इंदौर की जगह विशाखापट्‍टनम में खेला जाएगा। यह मैच 24 अक्टूबर को होने वाला है। 5 मैचों की सीरीज़ का पहला वनडे 21 अक्टूबर को गुवाहाटी में खेला जाएगा जबकि तीसरा वनडे 27 अक्टूबर को पुणे, चौथा 29 अक्टूबर को ब्रेबोर्न स्टेडियम और पांचवां 1 नवंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले की वजह से विवाद

सुप्रीम कोर्ट के के आदेशों के अनुसार मैदान की कुल सीट का 10 प्रतिशत ही पास के रूप में दिया जा सकता है। इसके बाद बीसीसीआई और राज्य क्रिकेट बोर्ड के बीच पास को लेकर खींचतान मची हुई है।

मुंबई और मध्य प्रदेश ही नहीं बल्कि बंगाल और तमिलनाडू के क्रिकेट एसोसिएशन ने भी इसपर आपत्ति जताई थी।

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post INDvsWI: वानखेड़े स्टेडियम से छिनकर ब्रेबोर्न स्टेडियम को मिली चौथे वनडे की मेजबानी appeared first on SportzWiki Hindi.