Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsWI: हैदराबाद टेस्ट में बाहर बैठ सकते हैं कप्तान विराट कोहली, इस खिलाड़ी को मिलेगा मौका

भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ 12 अक्टूबर से टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच खेलेगी। हैदराबाद में होने वाले इस मैच को जीतकर टीम सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी। राजकोट में हुए पहले मैच में भारतीय टीम ने पारी और 272 रनों से जीत हासिल की थी। भारतीय क्रिकेट इतिहास में यह पारी से मिली सबसे बड़ी जीत है। उस मैच में टीम में वापसी करते हुए विराट कोहली ने शानदार शतक बनाया था।

हैदराबाद टेस्ट में बाहर बैठ सकते हैं कोहली

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली हैदराबाद टेस्ट में बाहर बैठ सकते है। कोहली फॉर्म की वजह से नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया सीरीज को ध्यान में रखते हुए आराम ले सकते हैं। टीम यहाँ ऑस्ट्रेलिया दौरे को ध्यान में रखते हुए हनुमा विहारी में मध्यक्रम में आजमा सकती है।

पूर्व भारतीय स्पिनर मुरली कार्तिक ने मांग की थी कि हैदराबाद टेस्ट मैच में विराट कोहली को आराम करना चाहिए। साथ ही कार्तिक ने मयंक अग्रवाल को टीम में शामिल करने की भी बात की थी।

ऑस्ट्रेलिया में खेलना है 4 टेस्ट

भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे में 4 टेस्ट मैच खेलना है। सीरीज का पहला मैच 6 दिसंबर से खेला जाएगा। हनुमा विहारी ने अपने करियर में अभी तक सिर्फ एक मैच खेला है। यही वजह है कि टीम उन्हें दूसरे मैच में मौका देकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का अनुभव कराना चाहेगी।

विहारी ने अभी तक कोई वनडे या टी-20 मैच भी नहीं खेला है। यही वजह है कि उन्हें दूसरे टेस्ट में टीम में विराट कोहली की जगह मौका दिया जा सकता है। ऐसे में अजिंक्य रहाणे को टीम की कमान मिल सकती है और उनके पास भी फॉर्म में वापसी का मौका होगा।

ऑस्ट्रेलिया में 10 सालों से टेस्ट नहीं जीती टीम इंडिया

भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया में अपना अंतिम टेस्ट 2008 में पर्थ में जीता था। उसके बाद से टीम 2011-12 और 2014-15 में ऑस्ट्रेलिया का दौरान कर चुकी है। 2011-12 में टीम 4 मैचों की सीरीज 4-0 से हार गई थी। वहीं 2015-15 में टीम में अच्छा खेल दिखाया और कई बार जीत के करीब पहुंची लेकिन मैच नहीं जीत पाई। इस सीरीज को ऑस्ट्रेलिया ने 2-0 से अपने नाम किया था।

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post INDvsWI: हैदराबाद टेस्ट में बाहर बैठ सकते हैं कप्तान विराट कोहली, इस खिलाड़ी को मिलेगा मौका appeared first on SportzWiki Hindi.