भारत और वेस्टइंडीज के बीच राजकोट में खेला गया पहला टेस्ट सिर्फ 3 दिन में खत्म हो गया। टीम इंडिया ने इस मैच को पारी और 272 रनों से अपने नाम किया। भारतीय टीम ने पहली पारी में 649/7 का स्कोर बनाया।
भारत के लिए विराट कोहली, पृथ्वी शॉ और रविन्द्र जडेजा ने शतकीय पारी खेली। वेस्ट इंडीज की टीम पहली पारी में 181 रनों पर पवेलियन लौट गई थी। दूसरी पारी में भी उनकी पारी पूरी पारी 196 रनों पर सिमट गई।
पृथ्वी शॉ को मिला मैन ऑफ द मैच अवार्ड

भारत के लिए इस मैच के अपना डेब्यू करने वाले सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड मिला। शॉ ने इस मैच में 154 गेंदों मर 134 रनों की पारी खेली। अवार्ड ने के बाद पृथ्वी ने इसे टीम की जीत बताया। उन्होंने कहा
“यह टीम के लिए बड़ी जीत है, उसके किये मुझे ज्यादा खुशी ह। मैंने कभी ऐसे डेब्यू के बारे में नहीं सोचा था। जब भी आप अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते हैं तो आपके लिए चुनौती रहती है। मैं अपना स्वभाविक खेल खेलने की कोशिश कर रहा था। जैसा मैं प्रथम श्रेणी मैचों में खेलता हूँ।”
शानदार रहा डेब्यू

शायद ही कोई बल्लेबाज अपने सपने में भी ऐसी डेब्यू के बारे में सोचता होगा। मात्र 18 साल और 329 दिन की उम्र में डेब्यू करने वाले शॉ ने इस मैच में 134 रनों की पारी खेलकर कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। वह डेब्यू टेस्ट में शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।
इसके साथ ही पहले रणजी ट्रॉफी, दिलीप ट्रॉफी और टेस्ट मैच में शतक बनाने वाले भी पहले भारतीय बल्लेबाज हैं। वह सबसे कम उम्र में शतक बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज हैं।
इस सूची में पहले नंबर पर सचिन तेंदुलकर का नाम आता है। इसके साथ ही डेब्यू टेस्ट में 100 से कम गेंदों में शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज भी पृथ्वी शॉ ही हैं।
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें
The post INDvsWI: डेब्यू मैच में ही ‘मैन ऑफ द मैच’ बने पृथ्वी शॉ ने दिया ये भावुक बयान appeared first on SportzWiki Hindi.