भारत और वेस्टइंडीज के बीच राजकोट में आज पहले टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल हुआ। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत के लिए पृथ्वी शॉ ने अपना डेब्यू किया, तो वहीं वेस्टइंडीज के लिए भी शेरमन लेविस ने भी अपना टेस्ट डेब्यू किया। दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने 4 विकेट पर 364 रन बना लिए हैं।
डेब्यू में पृथ्वी का शतक

पृथ्वी शॉ डेब्यू मैच में शतक बनाने वाले भारत के सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने आज 134 रनों की पारी खेली। भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले 293वें खिलाड़ी शॉ ने आज दिन का खेल समाप्त होने पर अपने प्रदर्शन को लकर बात की। उन्होंने कहा
“शतक बनाने की काफी ख़ुशी है। शुरुआत में मैं थोड़ा नर्वस था लेकिन जल्द ही सहज महसूस करने लगा। मैं सिर्फ अपना स्वभाविक खेल खेलने की कोशिश कर रहा था। मैंने ज्यादा सोचने के बजाय ऐसे और मैच की तरह ही लिया। मैंने हर गेंद को उसके अनुसार ही खेला।”
पिता का जताया आभार

पृथ्वी शॉ की उम्र जब 4 साल थी तभी उनकी माँ इस दुनिया से चली गई थी। उसके बाद से उनके पिता पंकज शॉ ने ही पृथ्वी को संभाला है। अपने बेटे के करियर के लिए उन्होंने अपने बिजनेस तक छोड़ दिया था। पिता के बारे में
“मैं आज सिर्फ अपने पापा के बारे में सोच रहा था। उन्होंने मेरे लिए काफी त्याग किया है। अपने पहला शतक उनके लिए ही है। भारत के लिए खेलना बड़ी बात है और मैं इस मौके को छोड़ना नहीं चाहता था। यह मेरे लिए बड़ा चैलेंज थे लेकिन मुझे लगता है कि मैंने अच्छा प्रदर्शन किया। मैंने स्कूल के दिनों में एक साल में 30-35 मैच खेले हैं। उससे मेरी काफी मदद हुई है। विकेट अच्छा है और मुझे चाय से पहले सावधानी से बल्लेबाजी करनी चाहिए थी।”
तेजी से बनाये रन
पृथ्वी शॉ ने आज काफी तेज गेंदबाजी की। उन्होंने अपना शतक सिर्फ 99 गेंदों में पूरा किया। इसके बाद उन्होंने जरुर रनों की गति धीमी कर दी। अपनी 134 रनों की पारी के लिए उन्होंने 154 गेंदों का सामना किया। इस पारी में 19 चौके भी शामिल थे।
The post INDvsWI: पृथ्वी शॉ ने इस ख़ास शख्स को समर्पित किया अपना डेब्यू शतक, मैच के बाद कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.