Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsWI, पहला वनडे: ट्विटर पर छाए शिमोन हेटमेयर तो इस वजह से हुई विराट कोहली की हुई आलोचना

भारत और वेस्टइंडीज के बीच गुवाहाटी में 5 मैचों की सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। वेस्टइंडीज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए का 322/8स्कोर बनाया। उनके लिए शिमोन हेटमेयर ने शानदार पारी खेली। भारत के लिए ऋषभ पंत को डेब्यू करने का मौका मिला वहीं वेस्टइंडीज के लिए भी चंद्रपॉल हेमराज और ओशैन थॉमस को डेब्यू का मौका मिला।

शिमोन हेटमेयर ने जड़ा शानदार शतक

वेस्टइंडीज के मध्यक्रम के बल्लेबाज शिमोन हेटमेयर में शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 78 गेंदों में 106 रनों की जबरदस्त पारी खेली। उनकी इस पारी में 6 चौके और 6 छक्के शामिल थे। उनके अलावा कायरन पॉवेल और कप्तान जेसन होल्डर ने भी अच्छी पारी खेली।

आज के मैच में भारतीय टीम 3 तेज गेंदबाजों से साथ उतरी और तीनों काफी मंहगे साबित हुए। वहीं टीम ने अपने सबसे सफल गेंदबाज कुलदीप यादव को टीम से ड्रॉप कर दिया।

वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी, भारतीय टीम की गेंदबाजी और कुलदीप यादव को टीम में नहीं शामिल करने पर ट्विटर पर लोगों ने अपनी- अपनी प्रतिक्रिया दी।

आईये आपको बताते हैं किसने क्या कहा:

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post INDvsWI, पहला वनडे: ट्विटर पर छाए शिमोन हेटमेयर तो इस वजह से हुई विराट कोहली की हुई आलोचना appeared first on SportzWiki Hindi.