Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsWI- विराट कोहली के रनों की रफ्तार को देखते हुए मुंबई पुलिस ने दी बड़ी मजेदार प्रतिक्रिया

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली इस समय पूरे क्रिकेट जगत में सबसे खास चेहरा बने हुए हैं। क्रिकेट के गलियारों में जहां पहुंचे वहां सिर्फ और सिर्फ विराट कोहली के चर्चे ही सुनने को मिल रही हैं। देश ही हर गली, नुक्कड़, चौराहे पर विराट कोहली और सिर्फ विराट कोहली ही छाए हुए हैं।

विराट कोहली के बल्ले से निकल रहे हैं रन, पूरी दुनिया हुई इनकी मुरिद

आखिर ऐसा हो भी क्यों ना… भारतीय क्रिकेट टीम की रन मशीन विराट कोहली के बल्ले से रन ही नहीं निकल रहे हैं बल्कि कहा जा सकता है कि ये तो रनों का सैलाब निकल रहा है जो पूरे क्रिकेट जगत को अपने आगोश में ले बैठा है।

विराट कोहली

मौजूदा विश्व क्रिकेट के सबसे बड़े रनवीर विराट कोहली अपने हर मैच के साथ कोई ना कोई कीर्तिमान अपने नाम करते जा रहे हैं। इससे क्रिकेट के साथ ही दूसरे क्षेत्रों में भी विराट की वाहवाही होने लगी है।

वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 10 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बने कोहली

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम के कप्तान ने विशाखापत्तनम में दूसरे वनडे मैच में अपने करियर का 37वां शतक जड़ते हुए 157 रनों की बेमिसाल पारी खेली। कोहली की इस विराट पारी के साथ ही उन्होंने अपने नाम खास उपलब्धि हासिल कर ली है।

विराट कोहली ने इस पारी के दौरान जैसे ही अपने नाम 81वां रन पूरा किया उसके साथ ही उन्होंने अपने वनडे करियर के 10 हजार रन पूरे कर लिए और वो भी सबसे तेज इस मुकाम तक पहुंचे। विराट कोहली के इस खास मुकाम को हासिल करने को लेकर क्रिकेट जगत से तो बधाईयां मिल रही हैं साथ ही

कोहली की रनों की तेजी पर मुंबई पुलिस का मजेदार रिएक्शन

भारत की सबसे बड़ी पुलिस कही जाने वाली मुंबई पुलिस ने भी विराट कोहली को शुभकामनाएं दी हैं। मुंबई पुलिस ने कोहली को जिस अंदाज में बधाई दी है वो बड़ी ही मजेदार हैं जिसे देख आप भी हंसी नहीं रोक सकेंगे।

मुंबई पुलिस के ऑफिशयली ट्वीटर अकाउंट से लिखा गया कि “यहां पर कोई तेज गति के लिए चालान नहीं काटेगा। बस इसके लिए तो आपको विराट कोहली और ज्यादा तारीफ और शुभकामनाएं। आपके इस अद्भुत काम पर ढेर सारी बधाई।”

 

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post INDvsWI- विराट कोहली के रनों की रफ्तार को देखते हुए मुंबई पुलिस ने दी बड़ी मजेदार प्रतिक्रिया appeared first on SportzWiki Hindi.