भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे सीरीज के पहले टेस्ट के दूसरे दिन रविंद्र जडेजा ने अपने अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट का पहला शतक लगाया. जडेजा 100 रन बनाकर नाबाद रहे.
जडेजा का शतक होते ही कप्तान विराट कोहली ने 9 विकेट 649 रन के स्कोर पर पारी घोषित की. जिसके जवाब में उतरी वेस्टइंडीज टीम दिन का खेल ख़त्म होने तक 94 रन के स्कोर पर 6 विकेट गंवा चुकी है.
पहले शतक पर ये बोले जडेजा
रविंद्र जडेजा का अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में ये पहला शतक है. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने शतक लगाते हुए कई बड़ी पारियां खेलीं हैं पर इंटरनेशनल स्तर पर वह एक भी शतक लगाने में कामयाब नहीं हो पाए थे.

अब अपने इस पहले शतक पर ख़ुशी जताते हुए जडेजा ने कहा
”अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में मैंने 9 साल बाद पहला शतक लगाया. इसलिए ये मेरे लिए एक खास पल था. जब भी मैं 70-80 के आसपास पहुँचता, तो मैं अपने शतक के बारे में सोचता पर फिर विकेट दे देता. मैंने घरेलू क्रिकेट में बड़े शतक लगाए हुए हैं. इसलिए मैंने सोचा मैं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर भी शतक लगा सकता हूं. आज मैंने खुद से कहा था कि उस मार्क तक पहुंचना है. मैं बहुत खुश हूं. जब भी आप अपना पहला टेस्ट शतक लगाते हो तो ये काफी ख़ुशी देता है.”
इंग्लैंड दौरे पर जडेजा को पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के आखिरी मैच में मौका मिला था. उस मैच की पहली पारी में जडेजा ने 86 रनों की नाबाद पारी खेली थी.
उसे पारी को याद करते हुए जडेजा ने कहा
”इंग्लैंड में एंडरसन और ब्रॉड की गेंदें स्विंग हो रही थीं बादल भी थे. इसलिए मैंने अपनी फिफ्टी करने के बारे में पहले सोचा था”

आगे जडेजा ने कहा
”मैं एशिया कप में वनडे क्रिकेट 15 महीने बाद खेल रहा था और मुझे एक मार्क बनाने की ज़रूरत थी. मैं उस मैच में विकेट लेने के लिए भाग्यशाली था. वनडे क्रिकेट में कभी-कभी आप अच्छी गेंदबाजी करते हो पर विकेट नहीं मिलती. मुझे अवसर मिला और मुझे खुद को ही साबित करना था किसी और को नहीं. वनडे में मेरी वापसी हुई मुझे मैच में विकेट मिले. तब से मैं अपने क्रिकेट का आनंद उठा रहा हूं.”
The post INDvsWI: अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पहला शतक लगाने पर भावुक हुए रविंद्र जडेजा ने कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.