Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsWI: आखिरी तीन वनडे मैचों के लिए भारतीय टीम में हो सकते हैं ये दो बड़े बदलाव

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच भारतीय टीम ने जबरदस्त अंदाज में अपने नाम किया। गुवाहाटी में खेले गए पहले वनडे मैच में भारत ने विंडीज को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। अब दूसरा वनडे मैच 24 अक्टूबर को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा।

अगले तीन मैचों के लिए भारतीय टीम में हो सकता है बदलाव

वनडे सीरीज के लिए जो भारतीय टीम खेल रही है उसे पहले दो वनडे मैचों के लिए चुना है ऐसे में दूसरे वनडे मैच के बाद अगले बचे तीन मैचों के लिए फिर से टीम का चयन होगा।

आखिरी तीन वनडे मैचों के लिए भारतीय टीम में कुछ बदलाव देखे जा सकते हैं। जिसमें टीम मैनेजमेंट कुछ प्रमुख खिलाडियों को आराम देकर युवा खिलाड़ियों को शामिल किया जा सकता है।

विराट कोहली और शिखर धवन को दिया जा सकता है आराम

अगर अगले बाकी बचे तीन वनडे मैचों में बदलाव की बात की जाए तो हो सकता है कि आने वाले काफी बिजी शेड्यूल को देखते हुए टीम मैनेजमेंट कप्तान विराट कोहली के साथ ही सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को आराम देने पर विचार कर सकती है।

भारतीय टीम में अगले तीन वनडे मैचों के लिए अगर कप्तान विराट कोहली और सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को आराम दिया जाता है रोहित शर्मा को टीम की कमान सौंपी जाएगी।

श्रेयस अय्यर और पृथ्वी शॉ को किया जा सकता है शामिल

वहीं इनके स्थान पर युवा प्रतिभाशाली बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के साथ ही मुंबई के कप्तान श्रेयस अय्यर को टीम में लिया जा सकता है। पृथ्वी ने जहां टेस्ट डेब्यू सीरीज में खूब प्रभाव छोड़ा तो वहीं श्रेयस अय्यर ने हाल ही में संपन्न हुई विजय हजारे ट्रॉफी में अपनी कप्तानी में मुंबई को चैंपियन बनाया।

इस तरह से हो सकती है अगले तीन वनडे मैचों के लिए टीम-

रोहित शर्मा(कप्तान), केएल राहुल, पृथ्वी शॉ, मनीष पांडे, अंबाती रायडू, ऋषभ पंत, महेन्द्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, रविन्द्र जडेजा, कुलदीप यादव, युजवेन्द्र चहल, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, खलील अहमद और मोहम्मद सिराज

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post INDvsWI: आखिरी तीन वनडे मैचों के लिए भारतीय टीम में हो सकते हैं ये दो बड़े बदलाव appeared first on SportzWiki Hindi.