Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsWI: पृथ्वी शॉ ने दिन के बाद कहा मै वो गलती फिर से नहीं दोहराना चाहता

पृथ्वी शॉ

राजकोट में अपने डेब्यू टेस्ट मैच में पृथ्वी शॉ ने एक शानदार शतक लगाया था. हैदराबाद में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में भी भारतीय टीम के इस युवा बल्लेबाज ने 53 गेंदों में 70 रन की नाबाद पारी खेली हैं. उन्होंने अपनी इस पारी में कई शानदार शॉट्स लगाए, उन्होंने मैदान के चारों तरफ शॉट्स खेलते हुए अपनी इस पारी में 11 चौके और एक छक्का लगाया हैं. अपनी इस पारी से उन्होंने एक बार फिर क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया हैं.

मैं बस अपना स्वभाविक खेल खेलने की कोशिश कर रहा

दूसरे दिन के खेले के बाद संजय मांजरेकर से बात करते हुए पृथ्वी शॉ ने अपने बयान में कहा, “मैं बस अपना स्वभाविक खेल खेलने की कोशिश कर रहा था, लेकिन दुर्भाग्यवश मैं अपनी पारी को बड़ा नहीं कर सका, मैंने जिस गेंद पर आउट हुए उसे ड्राइव करना चाहता था, लेकिन उसे नीचे नहीं रख सका.

मैं बस अपना स्वाभिक खेल ही खेलना चाहता हूं और अपनी मजबूती को ध्यान में रखते ही बल्लेबाजी करना चाहता हूं. मैं अपने खेल के बारे में ज्यादा नहीं सोचना चाहता हूं और अपना दिमाग खाली ही रखना चाहता हूं. 

गेब्रियल और होल्डर अच्छी गति से गेंदबाजी कर रहे थे, इसलिए मैं ज्यादा तेजी से गेंद को हिट करने की कोशिश नहीं कर रहा था, बस गेंद को टाइम करने की कोशिश कर रहा था और गैप तलाश रहा था. 

जिस गेंद पर मैं आउट हुआ उसे मैं फील्डर की बाई तरह  मारने की कोशिश कर रहा था, लेकिन मैं गेंद के ज्यादा करीब नहीं जा पाया था. जिसके कारण मुझे अपना विकेट गंवाना पड़ा.”

मुझे पता हैं, कि यह एक खराब शॉट था

पृथ्वी शॉ ने अपनी बात आगे बढ़ते हुए कहा, “मैं एक बार फिर से इस गलती को नहीं दोहराना चाहूंगा. अब मुझे एक एक बार फिर शून्य से अपनी पारी की शुरूआत करनी होगी.

मुझे पता हैं, कि यह एक खराब शॉट था. जिसे मैं अगली पारी में नहीं खेलना चाहूँगा. अगली पारी में कुछ ज्यादा अलग करने की कोशिश नहीं करूंगा. अपना स्वाभिक खेल ही आगे भी जारी रखना चाहूँगा.”

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post INDvsWI: पृथ्वी शॉ ने दिन के बाद कहा मै वो गलती फिर से नहीं दोहराना चाहता appeared first on SportzWiki Hindi.