Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsWI: विराट कोहली के शतक के बाद लोगों ने कुछ इस तरह से जताई ख़ुशी, जोंटी रोड्स ने कही ये बड़ी बात

भारत और वेस्टइंडीज के खिलाफ आज वन डे सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है. इस मैच में भारत के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीता. इस दौरान उन्होंने पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया. इस दौरान भारत के लिए आज पन्त ने डेब्यू किया. वही उनके अलावा वेस्टइंडीज के लिए दो खिलाड़ियों ने भी डेब्यू किया.

वेस्टइंडीज ने खड़ा किया मजबूत स्कोर 

वेस्टइंडीज

शिमरोन हेटमेर (106) की शतकीय पारी के दम पर वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने रविवार को यहां जारी पहले वनडे मैच में भारत को 323 रनों का लक्ष्य दिया है.

बर्सपारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज ने निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान परर 322 रन बनाए. देवेंद्र बिशू (22) और केमार रोच (26) नाबाद रहे.

विराट कोहली ने लगाया शतक 

भारत ने विंडीज ने गुवाहाटी में खेले जा रहे पहले वनडे में विंडीज से मिले 323 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए भारत ने खराब शुरुआत से उबारते हुए विंडीज को शानदार जवाब दिया है और इस जवाब की अगुआई खुद की है. विराट कोहली के करियर के 36वें शतक और रोहित शर्मा की अर्धशतकीय पारी से भारत पहले वनडे में मेहमान टीम के खिलाफ जीत की ओर बढ़ चला है.

शिखर धवन (4) को करियर का पहला वनडे खेल रहे ओशाने थॉमस ने बोल्ड कर चलता कर दिया. फिलहाल 28 ओवर के बाद भारत का स्कोर 1 विकेट पर 198 रन है. रोहित 79 और विराट 110 पर हैं.

जानिए किसने क्या कहा 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post INDvsWI: विराट कोहली के शतक के बाद लोगों ने कुछ इस तरह से जताई ख़ुशी, जोंटी रोड्स ने कही ये बड़ी बात appeared first on SportzWiki Hindi.