Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsWI: भारत की जीत के बाद कप्तान विराट कोहली हुए वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी के फैन, कहा आगे बनेगा महान

भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज को 2-0 से जीत लिया हैं. भारतीय टीम की इस जीत के बाद कप्तान विराट कोहली ने अपनी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई रोचक बाते कही हैं.

हमारे गेंदबाजो ने किया शानदार प्रदर्शन 

virat kohli test match

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा,

हमारी गेंदबाजी विदेश में भी अच्छी हो रही हैं. सिर्फ अगर हम विदेश में बेहतर बल्लेबाजी कर सकते हैं, तो हम विदेशों में भी जीत सकते हैं. मुझे इंग्लैंड में हमारे गेंदबाजो द्वारा बीस विकेट लेने में खुशी हुई और यही काम हमने इस सीरीज में भी जारी रखा. 

मुझे यकीन है कि हमने इस सीरीज़ से बहुत कुछ सीखा है. हमने बल्लेबाजी के साथ भी इस सीरीज में बेहतर प्रदर्शन किया है और हम इसे भी आगे ले जाना चाहते हैं. 

पिछले मैच में गेंदबाजी करने के लिए विकेट बहुत ज्यादा अच्छा नहीं था. वह विकेट एक बहुत सपाट विकेट था, लेकिन गेंदबाजो के लिए कुछ अच्छा था.”

होल्डर अनुभव के साथ बेहतर होता जा रहा 

विराट कोहली ने आगे अपने बयान में कहा,

“जेसन होल्डर अधिक अनुभव के साथ बेहतर होता जा रहा हैं. उसे पता चल गया हैं, कि कैसे विकेट प्राप्त करने हैं और साथ ही वह अच्छी बल्लेबाजी भी कर रहा हैं. खास बात यह हैं, कि वह अपनी बल्लेबाज और गेंदबाजी में कंसिस्टेंट भी हैं. 

ये बातें भी कही विराट ने 

विराट ने आगे अपने बयान में कहा,

“मुझे लगता हैं, कि पृथ्वी, ऋषभ और हनुमा विहारी तीनों ने ही मौकों को बहुत अच्छी तरह से भुनाया हैं. इंग्लैंड में विहारी ने हमारे लिए शानदार काम किया और इस सीरीज में ऋषभ और पृथ्वी शानदार थे. 

अजिंक्स ने खूबसूरती से बल्लेबाजी की, उन्हें नॉटिंघम टेस्ट के बाद एक बड़ी पारी मिली हैं और यह हमारे लिए एक बड़ा सकारात्मक हैं. ऋषभ ने उनके साथ अच्छी बल्लेबाजी की और यह कुछ ऐसा है जो हम टीम में परेशानी के दौरान बहुत अधिक देखना चाहते हैं.

मैं दर्शकों को भी धन्यवाद देना चाहता हूं, वे शानदार थे बड़ी संख्या में थे और उन्होंने हमें वास्तव में बहुत अच्छी तरह से समर्थन किया.”

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

 

The post INDvsWI: भारत की जीत के बाद कप्तान विराट कोहली हुए वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी के फैन, कहा आगे बनेगा महान appeared first on SportzWiki Hindi.