Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsWI: अधर में लटके मुंबई वनडे मैच को लेकर विनोद राय ने सुनाया बीसीसीआई का फैसला

भारतीय टीम और वेस्टइंडीज की टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद पांच मैच की वनडे सीरीज खेली जायेगी. यह वनडे सीरीज शुरू होने से पहले ही काफी विवादों में आ गई हैं.

कॉम्पिलमेंट्री पास के चलते पहले मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोशिएशन ने खिंचा था अपना हाथ

दरअसल, पहले इस सीरीज का दूसरा वनडे मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाना था, लेकिन कॉम्पिलमेंट्री पास को लेकर बीसीसीआई और मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोशिएशन के बीच बात ना बन पाने के कारण भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का यह दूसरा वनडे मैच अब राजशेखरा एसीए-विडीसीए क्रिकेट स्टेडियम विशाखापट्टनम में शिफ्ट कर दिया गया हैं.

भारत और वेस्टइंडीज के बीच यह दूसरा वनडे मैच 24 अक्टूबर को खेला जाना हैं.

कॉम्पिलमेंट्री पास के चलते मुंबई भी मेजबानी को तैयार नहीं 

बता दें, कि भारत और वेस्टइंडीज का चौथा वनडे मैच मुंबई में खेला जाना हैं, लेकिन कॉम्पिलमेंट्री पास के चलते मुंबई क्रिकेट संघ भी इस मैच की मेजबानी से मना कर रहा हैं.

हालाँकि, बीसीसीआई इस बात से चिंतित नहीं हैं. बीसीसीआई का कहना हैं, कि उनके पास इसका बैकअप प्लान तैयार हैं. कोलकाता और चेन्नई मैच के आयोजक भी कॉम्पिलमेंट्री पास को लेकर बीसीसीआई से खुश नहीं हैं.

विनोद राय ने कहा हमारे पास बैक-प्लान तैयार 

BCCI elections in next 3 months: Vinod Rai

अब सीरीज के दूसरे वनडे मैच को लेकर विनोद राय ने अपने बयान में कहा, “हमें पॉलिसी को लेकर कोई भी शंका नहीं हैं. चाहे हो या ना हो, कोई भी एसोशिएशन खेल कराने में सक्षम हैं. प्लान के मुताबिक ही सभी मुकाबले कराये जायेंगे. 

हमारे पास बैकअप प्लान तैयार हैं. राहुल जौहरी, सबा करीम और हेमांग अमिन वाली प्रोफेशनल टीम इस मामले में काम कर रही हैं.”

बता दें, कि 10 अक्टबूर बुधवार को ही हैदराबाद में विनोद राय टीम मैनेजमेंट, कप्तान और उप कप्तान एक साथ बैठेंगे और इस पर खिलाड़ियों की पत्नियों को विदेशी दौरे में साथ ले जाने और मीडिया पॉलिसी को लेकर चर्चा होगी.

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post INDvsWI: अधर में लटके मुंबई वनडे मैच को लेकर विनोद राय ने सुनाया बीसीसीआई का फैसला appeared first on SportzWiki Hindi.